महुआ में बाइक सवार अपराधियों की लूट, पुलिस सक्रिय

Hajipur News : पिस्तौल के बल पर दुकानदार से मारपीट और लूट, इलाके में दहशत

Hajipur News (दिलीप कुमार) : महुआ थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर सलखन्नी पंचायत भवन के समीप बाइक सवार बदमाशों ने एक किराना दुकानदार को मारपीट कर पैसा एवं गले से सोने का चैन छीन लिया.इसकी सूचना तत्काल डायल 112 पुलिस को दी गई.सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार जहांगीरपुर सलखन्नी पंचायत भवन के समीप चौप पर मौहद बुजुर्ग गांव निवासी जवाहरलाल सिंह का किराना दुकान है.

बदमाशों ने दुकान में घुसकर की लूटपाट, पुलिस सक्रिय

सोमवार को बाइक पर सवार 6 बदमाश अचनक पहुंच कर दुकानदार के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट किया. पीड़ित दुकानदार ने बताया कि उक्त लोगों ने पिस्तौल के बल पर उन्हें मार कर घायल कर दिया तथा दुकान में रखे 20 हजार रुपए एवं गले से सोने की चेन छीन लिया. शोर मचाए जाने पर उनके पुत्र एवं आसपास के लोगों को आते देख सभी भाग निकले. घटना की सूचना तत्काल डायल 112 को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की. वहीं पिस्तौल की चोट से घायल दुकानदार को इलाज के लिय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. बाद में घटना की सूचना थाना को दी गई.

Also Read : गोरौल, भगवानपुर और इनायतनगर पैक्स में होगा मतदान, प्रशासन अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >