जमीन के टुकड़े पर खूनी संघर्ष! गांव में गूंजी गोली की आवाज, महिला को लगी गोली

Hajipur News : मझौली गांव में भूमि विवाद को लेकर गोलीबारी, महिला समेत तीन लोग घायल. महिला समेत तीन लोग घायल, इलाके में सनसनी.

बिदुपुर (हाजीपुर) से राजीव कुमार सिंह की रिपोर्ट
Hajipur News : बिदुपुर थाने के मझौली गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट और गोलीबारी में दो महिला समेत तीन लोग घायल हुए जिसमें एक महिला को गोली लगी जबकि दो अन्य लोग चोटिल हुए. घायलों का इलाज सदर अस्पताल हाजीपुर में किया जा रहा है. घटना की सूचना पर विदुपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. घायल गीता देवी पति रामजी चौधरी को गोली लगी जबकि गनौर चौधरी और उनकी पुत्रवधु निभा देवी मारपीट में बुरी तरह घायल है बताया गया है कि रामजी चौधरी, जगेश्वर चौधरी, गनौर चौधरी अपने ही पाटीदार है.

एक दर्जन युवकों के हमले से मचा हड़कंप

जिसके एक जमीन के घर का रास्ता को लेकर विवाद था. जिसमें शुक्रवार को गांव के कुछ लोग एकत्रित होकर मामले को सुलझाने के लिए जुट गए जागेश्वर चौधरी का बेटा राजू वगैरह भी इस में आये हुए थे. मामला सुलझ गया था लेकिन सब के जाने के कुछ देर बाद राजू चौधरी के ननिहाल बिशनपुर दियारा के तरफ से करीब एक दर्जन से अधिक युवक जुट गए और गनौर चौधरी के साथ मारपीट करने लगे. बचाने या प्रोटेस्ट के दौरान निभा देवी भी घायल हो गई हमलावरों ने गोली चलाई जो गीता देवी को पैर में लगी. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया घटना की सूचना पर सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए पुलिस ने एफएसएल टीम बुलवाई साथ ही साथ हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. थानाध्यक्ष रविप्रकाश ने बताया कि जमीनी विवाद में हुई मारपीट में तीन लोग घायल हुए है एक महिला के पैर में गोली लगी है पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

Also Read : विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर गूंजा संदेश, समाज को जागरूक करने का लिया संकल्प, गोपालगंज में चला जागरूकता अभियान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: YUVRAJ RATAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >