हाजीपुर से रविशंकर प्रसाद की बड़ी भविष्यवाणी: जानिए कब और कैसे घटेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, बताया पूरा गणित

Hajipur News: हाजीपुर में भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि वैश्विक तनाव समाप्त होने और स्ट्रेट ऑफ होर्मूज सामान्य होने पर कच्चे तेल की कीमतें घट सकती हैं. उन्होंने केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला.

Hajipur News: (कैफ अहमद) हाजीपुर सर्किट हाउस में भाजपा द्वारा आयोजित “12 साल विश्वास के, विकास और जनकल्याण” विषयक मीडिया संवाद कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पटना साहिब से भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने कहा कि वैश्विक हालात और युद्ध जैसी परिस्थितियों का असर कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ रहा है.

स्ट्रेट ऑफ होर्मूज खुलने पर घट सकती हैं तेल की कीमतें

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भारत अपनी तेल आवश्यकता का बड़ा हिस्सा आयात करता है और खाड़ी क्षेत्र, विशेषकर ईरान के आसपास की परिस्थितियों का सीधा प्रभाव अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार पर पड़ता है. उन्होंने कहा कि जैसे ही स्ट्रेट ऑफ होर्मूज सामान्य रूप से संचालित होगा, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने की संभावना है, जिसका लाभ भारत में भी देखने को मिल सकता है.

वैश्विक चुनौतियों के बीच मजबूत रही अर्थव्यवस्था

उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार वैश्विक चुनौतियों के बावजूद देश की आर्थिक व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. उनके अनुसार सरकार कठिन अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों में भी प्रभावी ढंग से काम कर रही है.

रोजगार और जनकल्याण योजनाओं का किया उल्लेख

भाजपा सांसद ने दावा किया कि मोदी सरकार के कार्यकाल में देश में करोड़ों लोगों को रोजगार मिला है और विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है.

राहुल गांधी पर साधा निशाना

मीडिया संवाद के दौरान रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा कि वह अपनी पार्टी को मजबूत करने में सफल नहीं रहे हैं और चुनावों में लगातार पराजय का सामना कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी बिना तथ्यों के बयानबाजी करते हैं.

इसे भी पढ़ें: गोपालगंज के किसानों के लिए खुशखबरी: 75% अनुदान पर मिलेगा नारियल का पौधा, पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेगा लाभ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले आठ वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी मीडिया से की, जहां बिहार की राजनीति से जुड़े कई प्रमुख नेताओं और जनप्रतिनिधियों के इंटरव्यू किए. वर्तमान मुख्यमंत्री के उपमुख्यमंत्री रहते हुए उनका इंटरव्यू करने के साथ-साथ उन्होंने कई मंत्रियों के इंटरव्यू और फील्ड रिपोर्टिंग भी की है.

ज्ञान की धरती नालंदा के रहने वाले विवेक रंजन पाण्डेय वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. खबर प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है. बिहार की राजनीति, शिक्षा और छात्र मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा प्रशासन, अपराध, रोजगार, मौसम और स्थानीय मुद्दों पर भी वह लगातार खबरें तैयार करते हैं.

विवेक रंजन पाण्डेय SEO फ्रेंडली डिजिटल खबरें लिखने में भी दक्ष हैं. वह डिजिटल प्लेटफॉर्म की जरूरतों के अनुसार खबरों को तैयार करते हैं और सटीक हेडलाइन, जरूरी कीवर्ड, तथ्यपरक जानकारी तथा पाठकों की रुचि का विशेष ध्यान रखते हैं.

उन्होंने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >