राजापाकर विधायक ने सुनी जनता की समस्याएं, समाधान का दिया भरोसा

Hajipur News: राजापाकड़ विधायक ने सुनी लोगों की समस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन, राशन कार्ड, नल-जल योजना और ट्रेन ठहराव की मांग को लेकर पहुंचे थे ग्रामीण

Hajipur News (मनोहर कुमार): वैशाली जिले के राजापाकर विधानसभा क्षेत्र के विधायक महेंद्र राम ने देसरी प्रखंड क्षेत्र के भीखनपुरा स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर विभिन्न पंचायतों से आए कार्यकर्ताओं एवं आमजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुना. इस दौरान लोगों ने अपनी स्थानीय एवं जनहित से जुड़ी समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा.

राशन कार्ड से नाम काटे जाने की शिकायतें सबसे अधिक

जनसुनवाई में सबसे अधिक शिकायतें गरीब परिवारों के राशन कार्ड से नाम काटे जाने को लेकर सामने आईं. प्रभावित लोगों ने विधायक से इस समस्या के समाधान की मांग की. इसके अलावा कई ग्रामीणों ने नल-जल योजना के तहत जलापूर्ति ठप रहने तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं की भी जानकारी दी.

देसरी स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की उठी मांग

स्थानीय लोगों ने देसरी रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग भी उठाई. ग्रामीणों ने विधायक से अनुरोध किया कि वे रेल मंत्री से मिलकर इस संबंध में पहल करें, ताकि क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर रेल सुविधा मिल सके.

जनसेवा ही मेरी पहचान : विधायक महेंद्र राम

मौके पर विधायक महेंद्र राम ने कहा कि जनसेवा, जनसुनवाई और जनता की समस्याओं के निराकरण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ही उनकी पहचान है. उन्होंने कहा कि वे हमेशा आमजन के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं.

उन्होंने कहा कि राजापाकर विधानसभा क्षेत्र की जनता विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और जनहित के मुद्दों पर उनके समर्पण से संतुष्ट एवं प्रसन्न है. जनता का विश्वास और स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है.

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर सहदेई बुजुर्ग प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार जायसवाल, समाजसेवी लगनदेव राय समेत विभिन्न पंचायतों से आए दर्जनों कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे. जनसुनवाई के दौरान विधायक ने संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर कई समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन भी दिया.

Also Read: गया के 15 केंद्रों पर आज बीसीईसीई-2026 प्रवेश परीक्षा, 7400 से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Pandey

विवेक रंजन पांडेय का जन्म और पालन-पोषण बिहार के गौरवशाली इतिहास और ज्ञान की भूमि नालंदा में हुआ. इसी पावन धरती के संस्कारों ने उन्हें समाज और व्यवस्था को गहराई से देखने का नजरिया दिया. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को करियर बदलने के लिए उन्होंने पटना के आर्यभट्ट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. पिछले 7 वर्षों से टीवी चैनल के जरिए रिपोर्टिंग फील्ड में लगातार सक्रिय हैं. Network 10 National News Channel से करियर की शुरुआत की. उसके बाद कई संस्थानों में काम किया. शिक्षा और राजनीति के साथ कृषि, महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर विशेष रूचि रखते हैं. पत्रकारिता की बारीकियों को सीखा और ग्राउंड जीरो पर रहकर जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. वर्तमान में Prabhat Khabar के माध्यम से बिहार की खबरों को एक नया आयाम दे रहे हैं. वे बिहार की राजनीति के साथ-साथ देश की सियासी हलचलों पर भी पैनी नजर रखते हैं. अपने शानदार करियर में उन्होंने ​बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री जब वह उप मुख्यमंत्री थे तब इंटरव्यू किया. इसके साथ कैबिनेट के अधिकांश प्रमुख मंत्रियों का विशेष इंटरव्यू किया है. ​बिहार के शीर्ष नेताओं और नौकरशाहों को बहुत करीब से देखा, समझा और उनकी नीतियों का निष्पक्ष विश्लेषण किया. ​जटिल राजनीतिक घटनाक्रमों को बेहद सरल भाषा में जनता के सामने पेश किया है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >