राजापाकर (हाजीपुर) से नीरज कुमार की रिपोर्ट
Hajipur News : राजापाकर बराटी थाना क्षेत्र के घोड़ा चौक से शनिवार के संध्या गश्ती के दौरान 840 लीटर अवैध देशी चुलाई शराब के साथ एक बोलेरो गाड़ी बरामद हुई. वही धंघेबाज अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बराटी थाना में पदस्थापित पीटीसी उपेंद्र कुमार सिंह शनिवार को संध्या गश्ती कर रहे थे. गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के घोड़ाचौक पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी क्रम में बिदुपुर की ओर से एक चार चक्का गाड़ी आ रही थी. जिसने पुलिस के वाहन चेकिंग अभियान को देखकर घूम कर भागने का प्रयास किया. तब सुरक्षा बलों द्वारा सरकारी वाहन से उक्त बोलोरो गाड़ी का पीछा किया गया. तब उक्त बोलोरो गाड़ी का चालक रविदास चौक के पास गाड़ी को खड़ा कर भागने लगा. जिसको सुरक्षा बलों द्वारा पकड़ने का प्रयास किया गया.
तस्करी में इस्तेमाल बोलेरो से भारी मात्रा में शराब जब्त
परंतु बलोरो गाड़ी का चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. पकड़े गए बलोरो गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 01PL 3450 है. जिसका इंजन नंबर एवं चेचिस नंबर कहीं अंकित नहीं था. चेचिस नंबर एवं इंजन नंबर का काफी खोजने का प्रयास किया. तो ज्ञात हुआ कि इंजन नंबर एवं चेचिस नंबर जहां पर अंकित रहता है. उस स्थान पर रेती मार दिया गया था. जिससे नंबर का पता नहीं चल सका. उसके बाद बोलेरो गाड़ी को खोलकर चेक किया गया तो उसके अंदर से 14 प्लास्टिक का बोरा बरामद हुआ. जिसमें 10 पीस बोरा ब्लू रंग का तथा दो बोरा हरा रंग का एवं दो बोड़ा उजला रंग का पाया गया. जिसे खोलकर चेक किया गया तो प्रत्येक बोरे में उजले रंग का छह पॉलिथीन बरामद हुआ. प्रत्येक पॉलिथीन में करीब 10 लीटर यानी 60 लीटर देसी चुलाई शराब प्रत्येक बोरे में पाया गया. कुल मिलाकर 840 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद हुआ. समान का जब्ती सूची तैयार कर उक्त बरामद शराब एवं बोलेरो गाड़ी को जब्त किया गया. उसके बाद चालक एवं बोलेरो गाड़ी के मालिक के विरुद्ध अवैध शराब बेचने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई.
Also Read : राजापाकर में ग्रामीणों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर, 50 लोगों की हुई जांच
