Hajipur News (कैफ अहमद) : वैशाली पुलिस ने अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पिछले 24 घंटों के भीतर जिले में एक बड़ा विशेष अभियान चलाया है. वैशाली पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने विभिन्न मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 27 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बताया गया कि NDPS Act की तस्करी के मामले में 01 अभियुक्त, अवैध हथियार रखने के मामले में 01 अभियुक्त,चोरी के कांड में संलिप्त 01 अभियुक्त, शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई करते हुए 10 अभियुक्त, लंबे समय से फरार चल रहे 08 वारंटियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
लाखों की कार्रवाई और वाहन जांच तेज
इसके अलावा अन्य विभिन्न कांडों में 06 अभियुक्तों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस के द्वारा छापेमारी के दौरान पुलिस में सामान भी बड़ा मत किया है देसी शराब100 लीटर, गांजा 7.8 किलोग्राम, नकद राशि 23,510, 01 खोखा, 02 बाइक, तास के 02 डिब्बे, 01 मास्टर चाबी और 02 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. वहीं वैशाली पुलिस के द्वारा कानूनी प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा करते हुए कुल 19 वारंट/कुर्की/इश्तेहारों का निष्पादन किया है. इसके साथ ही, सड़कों पर सुरक्षा और नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए चलाए गए सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कुल 70,000 जुर्माना राशि भी वसूली गई है. पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि जिले में अपराधियों और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ यह सख्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.
Also Read : सीवान: नौतन पुलिस ने पिकअप से 760 लीटर शराब किया जब्त
