Hajipur News: हल्की बारिश में ही खुली पातेपुर नगर पंचायत की नाला उड़ाही की पोल

Hajipur News: कार्यालय परिसर में हुआ जलजमाव, पंपसेट से पानी निकालने में जुटे कर्मी

Hajipur News:(गोपाल कुमार) वैशाली जिले में सोमवार की देर रात हुई झमाझम बारिश ने पातेपुर नगर पंचायत की नाला उड़ाही का पोल खोल दिया. प्रखंड मुख्यालय के पश्चिमी गेट के पास नाला बंद होने के कारण नगर पंचायत कार्यालय परिसर में ही जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई. मंगलवार की सुबह कार्यालय पहुंचते ही नगर पंचायत के कर्मी जल निकासी में जुट गये. पंपोट की मदद से कार्यालय परिसर में जमा पानी निकालने में कर्मी जुट गए. इससे नाला उड़ाही पर हुए लाखों रुपये खर्च एवं फर्जीवाड़े की कलई जनता के सामने आ गई है.

देर रात हुई बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत

देर रात अचानक मौसम के करवट लेने तथा तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश से लोगों को काफी राहत मिली है. जिले में पिछले एक सप्ताह से प्रचण्ड गर्मी के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया था. बारिश से तापमान में गिरावट आई जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है. हालांकि पातेपुर बाजार के कई जगहों पर जल जमाव के कारण उत्पन्न कीचड़ से राहगीरों एवं आम लोगों की परेशानी भी बढ़ गई. बाजार के लोगों ने नगर पंचायत के नाला उड़ाही में हुई गड़बड़ी को लेकर सवाल उठाना शुरू कर दिया है.

नाला जाम होने के कारण हुआ जलजमाव

नगर पंचायत पातेपुर के सफाई सुपरवाइजर अशोक कुमार ने बताया कि प्रखंड कार्यालय के पश्चिमी द्वार से एफसीआई गोदाम में भारी वाहनों के आने जाने से नाला पूरी तरह बंद हो गया था. नाला के निर्माण को लेकर योजना बनाई जा चुकी है. जल्द ही गेट के पास पक्का नाला का निर्माण करा कर जल निकासी के लिए स्थाई रूप से व्यवस्था कराई जाएगी. फिलहाल पम्पोट की मदद से पानी की निकासी कराई जा रही है.

Also Read: Gopalganj News: थावे मंदिर पुनरुद्धार कार्य में देरी पर बड़ा एक्शन, पर्यटन निगम के इंजीनियर हटाने का आदेश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >