Hajipur News: (दिलीप कुमार) वैशाली जिले के महुआ प्रखंड क्षेत्र के सिंघाड़ा में स्थित ज्ञान ज्योति गुरुकुलम परिसर में आयोजित दो दिवसीय द्वितीय परिचायक वर्ग का रविवार की देर शाम समापन हो गया.
जानकारी के अनुसार भारतीय शिक्षण मंडल उत्तर बिहार प्रांत द्वारा सिंघाड़ा में 23 से 24 मई तक दो दिवसीय वैशाली विभाग परिचायक वर्ग का आयोजन किया गया था.
जिसमें प्रथम सत्र में भारतीय शिक्षा दर्शन और शिक्षा में भारतीयता विषय पर शंभू नाथ सिंह,प्रो. राणा पुरुषोत्तम कुमार सिंह द्वारा चर्चा की गई. अजीत कुमार सिंह के संचालन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दूसरे सत्र कार्य,कार्यक्रम विधि,कार्य विभाग विषय पर प्रांत मंत्री डॉ नवीन तिवारी ने सत्र को संबोधित कर कई महत्वपूर्ण जानकारी दी.इस मौके पर राजकुमार जोशी ने कार्यकर्ताओं को संगठन गीत,ध्येय वाक्य,श्लोक का अभ्यास करवाया.कार्यक्रम में अरुण कुमार,प्रशांत कुमार, डॉ रणधीर कुमार यादव,अशोक कुमार सिंह,पूनम सिंह,विभा कुमारी,चंदेश्वर राय,विकास कुमार के साथ अन्य शामिल थे.
Also Read: तीन राज्यों की कनेक्टिविटी पर संकट! औरंगाबाद के पुल में बड़ी दरार
