स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का देसरी में भव्य स्वागत, घंटों इंतजार करते रहे कार्यकर्ता

Hajipur News: हाजीपुर के करनौती में आयोजित सहयोग शिविर में जाने के दौरान कार्यकर्ताओं ने निशांत कुमार को किया स्वागत.

Hajipur News:(मनोहर कुमार) महनार प्रखंड क्षेत्र के करनौती में आयोजित सहयोग शिविर में भाग लेने के लिए जा रहे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का देसरी प्रखंड क्षेत्र के गाजीपुर में भव्य स्वागत किया गया. इस अवसर पर जदयू कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने अंगवस्त्र एवं फूलमाला पहनाकर उनका अभिनंदन किया.

भीषण गर्मी के बावजूद सड़क किनारे डटे रहे लोग

स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला. भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बावजूद लोग घंटों सड़क किनारे खड़े होकर उनके आगमन का इंतजार करते रहे.

जैसे ही स्वास्थ्य मंत्री का काफिला क्षेत्र में पहुंचा, कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और उनके समर्थन में नारे लगाए. स्वागत कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा.

यातायात व्यवस्था संभालने में जुटी रही पुलिस

मंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सक्रिय नजर आया. देसरी थाना पुलिस लगातार सड़क पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने में जुटी रही. काफिले के सुचारु आवागमन के लिए सड़क पर खड़े वाहनों को हटाया जाता रहा.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाजीपुर की ओर से आ रहे मंत्री के काफिले की सायरन की आवाज सुनकर जैसे ही ग्रामीण सड़क पर पहुंचे, तब तक काफिला आगे बढ़ने लगा. इसके बावजूद लोगों ने सड़क किनारे खड़े होकर उनका अभिवादन किया.

कई स्थानीय लोग और कार्यकर्ता रहे मौजूद

स्वागत कार्यक्रम में समाजसेवी राजीव पटेल उर्फ पप्पू सिंह, अनिल कुमार सिंह, शिव शंकर कुमार, हरेंद्र कुमार, विनोद सिंह, हरे राम ठाकुर, राज किशोर सिंह, वीरेंद्र प्रसाद सिंह, भीम सिंह समेत दर्जनों जदयू कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे.

कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के आगमन से क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल है और उन्हें उम्मीद है कि सरकार की योजनाओं का लाभ आम लोगों तक और बेहतर तरीके से पहुंचेगा.

Also Read: गोपालगंज में 38 डिग्री तापमान का कहर, जिले में वायरल फीवर का प्रकोप, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >