राजापाकर में ग्रामीणों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर, 50 लोगों की हुई जांच

Hajipur News : गंभीर बीमारियों की शुरुआती पहचान पर जोर, शिविर में हुई विस्तृत जांच

राजापाकर (हाजीपुर) से नीरज कुमार की रिपोर्ट
Hajipur News : राजापाकर प्रखंड क्षेत्र के बैकुंठपुर पंचायत भवन परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया. पंचायत के सरपंच अमरेंद्र कुमार शंकर के सौजन्य एवं रेमेडी अस्पताल के सौजन्य से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. स्वास्थ्य जांच शिविर में रेमेडी अस्पताल के चिकित्सकों की टीम ने लोगों ने लगभग 50 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की. स्थानीय सरपंच अमरेंद्र कुमार शंकर ने बताया कि निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एक ऐसी सामाजिक और चिकित्सीय पहल है जिसका मुख्य उद्देश्य वंचित, ग्रामीण या आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों तक मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं और परामर्श पहुंचाना है.

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में आंख, दांत और हड्डी रोगों की जांच की गई

शिविर में आए लोगों का डॉक्टरों द्वारा बीपी, शुगर और शारीरिक वजन की जांच किया गया. विशेषज्ञ चिकित्सको आंख, दांत, नाक-कान-गला हड्डी, और स्त्री रोग जैसे विशेषज्ञ डॉक्टरों से शिविर में आए महिला पुरुष रोगियों ने सलाह लिया. वहीं जरूरतमंद मरीजों को शिविर मे आवश्यक दवाइयां निःशुल्क  दिया गया. इस दौरान हीमोग्लोबिन, बीपी, एचआईवी, शुगर एवं खून और पेशाब की जांच किया गया. जिसका मुख्य उद्देश्य बीमारियों का शीघ्र पता लगाना है. चिकित्सकों ने बताया कि गंभीर बीमारियों का शुरुआती स्टेज में पता चलने से इलाज आसान और सस्ता हो जाता है. इस मौके पर अमरेंद्र कुमार शंकर, मोहन सिंह अमरनाथ शर्मा उर्फ तारक सिंह, प्रहलाद सिंह, ब्रजमोहन कुमार सिंह, राजीव कुमार आदि उपस्थित थे.

Also Read : CET-B.Ed.-2026 परीक्षा में प्रशासन अलर्ट, सभी केंद्रों पर कड़ी निगरानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >