संगठन सृजन अभियान को गति देने के लिए कांग्रेस ने प्रखंड प्रभारियों की नियुक्ति

Hajipur News: संगठन सृजन अभियान को गति देने के लिए कांग्रेस ने प्रखंड प्रभारियों की नियुक्ति, बनाई नई रानीति पढिए पूरी खबर नीचे.

Hajipur News: (कैफ अहमद) संगठन सृजन अभियान एवं सदस्यता अभियान को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमेटी ने जिले के विभिन्न प्रखंडों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की है. इसकी जानकारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने दी.

प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर हुई नियुक्ति

जिलाध्यक्ष ने बताया कि बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश कुमार के निर्देश पर संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए प्रखंडवार प्रभारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। इन प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन सृजन अभियान को सफल बनाने और अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस से जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

विभिन्न प्रखंडों के लिए बनाए गए प्रभारी

जारी सूची के अनुसार हाजीपुर में उपेंद्र प्रसाद यादव एवं संतोष कुमार मिश्रा, लालगंज में राकेश चौहान एवं शकील हयात खान, भगवानपुर में युवराज सुनील सिंह एवं डॉ. सुनीता कुमार, वैशाली में राज किशोर चौधरी एवं विनोद कुमार ठाकुर, पटेढ़ी बेलसर में पंकज श्रीवास्तव एवं राणा सुरेश सिंह, बिदुपुर में रंधीर कुमार पासवान एवं सतीश कुमार लीटर गोप, राघोपुर में उत्तम यादव एवं मदन राम तथा गोरौल में शंभु दास एवं मो. सद्दाम हुसैन को प्रभारी नियुक्त किया गया है.

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का लक्ष्य

संजय कुमार मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना है. सदस्यता अभियान को पूरी गंभीरता और मजबूती के साथ चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ा जा सके और संगठन को पहले से अधिक सक्रिय बनाया जा सके.

युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर रहेगा जोर

उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से युवाओं, महिलाओं तथा समाज के सभी वर्गों को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा. सभी नियुक्त प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान को सफल बनाने में योगदान देंगे.

Also Read: गया के 15 केंद्रों पर आज बीसीईसीई-2026 प्रवेश परीक्षा, 7400 से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >