अग्निपथ योजना के तहत पासिंग आउट परेड में राजापाकर के रौशन कुमार बने अग्निवीर, बढ़ाया क्षेत्र का मान

Hajipur News : शिक्षकों ने रौशन कुमार को दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

Hajipur News (नीरज कुमार) : दानापुर स्थित बिहार रेजिमेंट सेंटर में अग्निपथ योजना के तहत आयोजित पासिंग आउट परेड में राजापाकर के युवाओं का सीना गर्व से चौड़ा हो गया. बिहार रेजिमेंट के 1025 अग्निवीरों के 7वें बैच में राजापाकर दक्षिणी पंचायत के वार्ड संख्या 12 निवासी विजय पासवान एवं अमला देवी के पुत्र रौशन कुमार ने भी सफलतापूर्वक अपना 24 सप्ताह का कड़ा सैन्य प्रशिक्षण पूरा कर भारतीय सेना में शामिल होने का गौरव प्राप्त किया है. इस गौरवशाली क्षण के साक्षी बनने के लिए रौशन के माता-पिता भी मुख्य समारोह में शामिल हुए थे. जहां सेना द्वारा उन्हें सम्मान और मान्यता के प्रतीक के रूप में गौरव पदक प्रदान किया गया.

रौशन बने क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा

रौशन की इस बड़ी सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार रौशन ने वर्ष 2025 में ही अपनी 12वीं की परीक्षा पास की थी और कड़ी मेहनत के बदौलत उसी वर्ष उनका चयन अग्निवीर के रूप में हो गया था. रौशन ने कक्षा 9वीं से 12वीं तक की अपनी पढ़ाई स्थानीय कोचिंग संस्थान न्यूटन क्लासेस से पूरी की थी. उनकी इस उपलब्धि पर न्यूटन क्लासेस के निदेशक अमरनाथ चौहान एवं शिक्षक गौतम कुमार, सनी सिंह, सुधीर कुशवाहा और छोटू सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है. संस्थान के शिक्षकों ने कहा कि रौशन की यह सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी देश सेवा के लिए प्रेरित करेगी.

Also Read : महनार के करनौति पंचायत भवन में आयोजित हुआ सहयोग शिविर, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने लाभुकों को दिए विभिन्न योजनाओं के प्रमाण-पत्र

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >