लालगंज में नदी में डूबे 12 वर्षीय किशोर का शव मिला, गांव में मातम

Hajipur News : पोझियां गांव के किशोर का शव बरामद, सरकारी प्रावधानों के तहत होगी कार्रवाई

लालगंज से सुशील कुमार सिंह की रिपोर्ट
Hajipur News : लालगंज थाना क्षेत्र के बसंता जहानाबाद गंडक नदी में बीते सोमवार की दोपहर 12 वर्षीय किशोर का नदी में डूबने से मौत हो गई थी.और शव की खोजबीन लगातार जारी था.वही बुधवार को ग्रामीणों और नाविकों की मदद से बलहा नदी घाट के समीप पानी मे उपलते हुए मिला और घटना की जानकारी परिजनों और लालगंज थाना की पुलिस को दिया और नाविकों द्वारा उपलते शव को बसंता जहानाबाद घाट पर ले गया. जहां लालगंज थाना की पुलिस और परिजनों ने शव की पहचान किया. शव की पहचान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

किशोर का शव मिलने से परिवार में मातम

काफी संख्या में लोगो की भीड़ नदी घाट पर जुट गई. जिसके बाद पुलिस ने शव की पुष्टी होने के बाद पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर के सदर अस्पताल भेज दिया.इस संबंध में लालगंज थानाध्यक्ष मनमोहन कुमार ने बताया की 12 वर्षीय डूबे बच्चे का शव बलहा घाट से नदी में उपलते मिला. शव की पुष्टी परिजनों द्वारा कर लिया गया है. जो पोझियां गांव निवासी बिंदेश्वर महतो का लड़का है.जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम भेज दिया गया है.जिसके बाद सरकारी प्रावधानों के तहत आगे की कार्यवाई की जाएगी.

Also Read : बुलेट अंसारी मर्डर केस में पुलिस को सफलता, दो आरोपी गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >