बिहार: अंतर्जातीय विवाह का खौफनाक अंत, बिदुपुर में नवविवाहित जोड़े ने पंखे से लटककर दी जान

Hajipur News: वैशाली के बिदुपुर में 4 महीने पहले लव मैरिज करने वाले पति-पत्नी ने बेडरूम में फांसी लगा ली. परिजनों के विरोध और रोज-रोज के पारिवारिक कलह से परेशान होकर यह कदम उठाया.

Hajipur News: (राजीव कुमार) बिहार के वैशाली जिले से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पारिवारिक कलह से तंग आकर एक नवविवाहित जोड़े ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. घटना बिदुपुर थाना क्षेत्र के माइल पकड़ी गांव की है, जहां सोमवार की देर रात पति-पत्नी ने अपने ही बेडरूम में पंखे के हुक से लटककर फांसी लगा ली. घटना के बाद से इलाके में मातम पसरा हुआ है.

4 महीने पहले किया था अंतर्जातीय विवाह, घर में रोज होता था विवाद

जानकारी के अनुसार, मृतक रवि कुमार (पिता- बैद्यनाथ चौधरी) ने करीब चार महीने पहले चेचर की रहने वाली उर्मिला कुमारी से अंतर्जातीय (Inter-caste) विवाह किया था. प्रेम विवाह के बाद से ही रवि के घरवाले इस रिश्ते का घोर विरोध कर रहे थे. शादी के बाद से ही घर में लगातार तनाव का माहौल बना हुआ था और आए दिन पारिवारिक कलह होती थी.

रोज-रोज के झगड़े से आजिज आकर उठाया आत्मघाती कदम

बताया जा रहा है कि घर में रोज होने वाले झगड़े और मानसिक तनाव से यह नवविवाहित जोड़ा पूरी तरह टूट चुका था. सोमवार की रात भी घर में किसी बात को लेकर अनबन हुई थी. इसके बाद दोनों अपने कमरे में चले गए और देर रात पंखे के हुक के सहारे फंदा बनाकर उस पर झूल गए.

सुबह खिड़की से झांका तो परिजनों के उड़ गए होश

मंगलवार की सुबह जब काफी देर होने के बाद भी दोनों पति-पत्नी अपने कमरे से बाहर नहीं निकले, तो परिजनों को किसी अनहोनी का शक हुआ. जब उन्होंने कमरे की खिड़की से अंदर झांक कर देखा, तो दोनों के शव फंदे से लटके हुए थे. यह देखते ही घर में कोहराम मच गया और चीख-पुकार शुरू हो गई. देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई.
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच में जुटी पुलिस

ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के तुरंत बाद बिदुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शवों को फंदे से नीचे उतारा और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर भेज दिया.

बिदुपुर पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह और आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है. परिजनों और आस-पड़ोस के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.

Also Read: गोपालगंज में 38 डिग्री तापमान का कहर, जिले में वायरल फीवर का प्रकोप, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >