महनार में ‘मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित

Hajipur News : सकारात्मक पारिवारिक माहौल से बच्चों का बेहतर विकास संभव: संगोष्ठी में वक्ताओं की राय

Hajipur News (कृत्यानंद सिंह) : महनार प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय हसनपुर दक्षिणी मुसहर टोला में शनिवार को शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. संगोष्ठी का मुख्य विषय “मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण” रहा, जिसमें बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विस्तार से चर्चा की गई. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधान शिक्षिका साक्षी सरला के संबोधन से हुई. उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक जुड़ाव और सकारात्मक पारिवारिक वातावरण बनाए रखने की अपील की. साथ ही, बच्चों के व्यवहार को समझने और उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुनने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया.

डिजिटल प्लेटफॉर्म से होगी निगरानी

विद्यालय की ओर से एक नई पहल के तहत अभिभावकों से प्रतिदिन बच्चों की पढ़ाई से संबंधित फोटो और छोटे वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप में साझा करने को कहा गया है. इसके अलावा, साप्ताहिक वीडियो कॉल या व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से बच्चों की पढ़ाई और गृहकार्य की समीक्षा की जाएगी, जिससे विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सके.

बढ़ेगी अभिभावकों की सहभागिता

विद्यालय के सचिव एवं अध्यक्ष ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे बच्चों की शिक्षा में अभिभावकों की भागीदारी बढ़ेगी और उनका मानसिक व शैक्षणिक विकास और अधिक सुदृढ़ होगा. कार्यक्रम में शिक्षक संजय कुमार साह, सुनीता कुमारी एवं चेतन कुमार झा ने अभिभावकों को जागरूक किया. संगोष्ठी में बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे.

Also Read : सीवान में बंद घर से लाखों की चोरी मामले में हिरासत में दो संदिग्ध, पुलिस कर रही पूछताछ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >