महुआ में शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जा रहा बकरीद पर्व, प्रशासन रहा मुस्तैद

Hajipur News: वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र में बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जा रहा है.

Hajipur News: (दिलीप कुमार) वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र में बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जा रहा है. मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में पहुंचकर नमाज अदा की तथा एक-दूसरे से गले मिलकर पर्व की बधाई दी.

मस्जिदों और ईदगाहों में उमड़ी नमाजियों की भीड़

बकरीद के मौके पर सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोगों में खास उत्साह देखा गया. लोगों ने नए परिधानों में सज-धज कर नमाज अदा की और देश-दुनिया में अमन-चैन, भाईचारे एवं खुशहाली की दुआ मांगी.

पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह रहा अलर्ट

शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व संपन्न कराने को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी विवेकचंद्र पटेल एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजीव कुमार के संयुक्त नेतृत्व में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहे.

इस दौरान अंचलाधिकारी मनी कुमार वर्मा, प्रखंड विकास पदाधिकारी सौरव वर्णवाल, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी सोनू कुमार राय, महुआ थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद, महुआ सर्किल इंस्पेक्टर रणवीर झा, महुआ थाना पर्यवेक्षी पदाधिकारी जितेंद्र कुमार, प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर पूजा कुमारी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी विभिन्न गांवों और संवेदनशील इलाकों में गश्त करते नजर आए.

युवा राजद नेता ने दी पर्व की शुभकामनाएं

वहीं युवा राजद के वरिष्ठ नेता सह पैक्स अध्यक्ष रामाशंकर यादव सहित अन्य लोगों ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को बकरीद पर्व की शुभकामनाएं दीं.

Also Read : मांझा में दहेज हत्या कांड में बड़ी कार्रवाई, नामजद आरोपी मिथलेश यादव गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >