विद्यालय में बाल श्रम के खिलाफ जागरूकता, बच्चों के अधिकारों पर जोर, बाल श्रम के खिलाफ चला अभियान

Hajipur News : आरपीसीजे उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवरघाट में बाल श्रम उन्मूलन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित.

हाजीपुर से सुधीर कुमार झा की रिपोर्ट
Hajipur News : गोरौल प्रखंड के आरपीसीजे उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवरघाट में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार शरण ने कहा कि बाल श्रम एक वैश्विक समस्या है. इस समस्या को दूर करने के लिए हमें मिलकर कदम उठाने की जरूरत है. बाल श्रम के खिलाफ आवाज उठाने ,बाल श्रम को दूर करने एवं बच्चों के अधिकार के प्रति सजग रहने की जरूरत है. जिस उम्र में बच्चों को खेलना और पढ़ना चाहिए उस उम्र में बच्चे काम करते नजर आते हैं.

स्कूल में बाल श्रम के खिलाफ गूंजा संदेश, लोगों ने लिया संकल्प

अतः हमें संकल्प लेने की जरूरत है कि हम मिलकर बाल श्रम को दूर करने के लिए काम करें. शिक्षक धर्मेंद्र कुमार ने उपस्थित लोगों को बाल श्रम मुक्ति हेतु शपथ दिलाया कि ” मैं शपथ लेता हूं कि मैं किसी भी बाल श्रम का उपयोग नहीं करूंगा और न ही उसे बढ़ावा दूंगा. मैं अपने व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में यह ध्यान रखूंगा कि 14 वर्ष से कम आयु के किसी बच्चे से श्रम कार्य नहीं लिया जाएगा. मैं समाज में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता फैलाने हेतु निरंतर प्रयास करता रहूंगा. मैं यह प्रतिज्ञा करता हूं कि मैं राज्य को बाल श्रम मुक्त राष्ट्र बनाने के लिए पूरी ईमानदारी, संवेदनशीलता और समाजिक उत्तरदायित्व के साथ कार्य करुंगा”. कार्यक्रम में राहुल कुमार चौधरी, पिंटू कुमार, पंकज कुमार सहित अन्य लोगों ने बाल श्रम मुक्ति हेतु शपथ लिया.

Also Read : हत्या के बाद सिर लेकर फरार हुए अपराधी, गन्ने के खेत से मिला युवक का शव, सिर की तलाश जारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >