जंदाहा में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में विधायक ने की शिरकत

Hajipur News : श्री हनुमत महायज्ञ में देवी-देवताओं की आकर्षक प्रतिमाएं बनी आकर्षण

Hajipur News (सुनील कुमार चौधरी) :जंदाहा प्रखंड के शाहपुर गांव स्थित सौतीनिया इंडा फ़न्ना पोखर बाबा योगी स्थान के समीप आयोजित 9 दिवसीय श्री हनुमत महायज्ञ, पार्थिव रुद्राभिषेक पूजन एवं संगीतमय श्री राम कथा के षष्ठम दिन शनिवार की देर शाम बिहार सरकार के अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री सह स्थानीय विधायक लखेंद्र कुमार रौशन शामिल हुए.उन्होंने महायज्ञ मंडप में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया तथा उपस्थित लोगों का अभिवादन किया. इस दौरान उन्होंने लोगों का अभिवादन करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं आध्यात्मिक अनुष्ठान से सनातन धर्म के प्रति लोगों में जागरूकता आती है तथा लोग अपने धर्म के प्रति जागरूक होकर भारत की सनातन संस्कृति एवं संस्कार को लेकर जागरूक होते हैं. उन्होंने अपने संबोधन के दौरान अयोध्या से पधारे कथा व्यास साध्वी स्मिता दीदी को सनातन धर्म को जागरुक किए जाने को लेकर इस क्षेत्र में पधार कर लोगों को जागरुक किए जाने के लिए अपनी ओर से आभार प्रकट करते हुए उन्हें अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया.

प्रतिदिन हो रहा राम कथा वाचन, श्रद्धालुओं की भारी भीड़

जबकि मंत्री श्री रौशन को श्री हनुमत धाम सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य स्वामी कुलदीप दास जी महाराज द्वारा अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया.मंत्री द्वारा इस महायज्ञ के आयोजन को लेकर आयोजक कमेटी एवं क्षेत्र वासियों को साधुवाद दिया .मालूम हो कि बीते रविवार को भव्य कलश शोभायात्रा के पश्चात बीते सोमवार से महायज्ञ का आयोजन जारी है जो 2 जून तक चलेगी. प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 12 बजे तक महायज्ञ पूजन हवन एवं शाम 5 बजे से रात्रि के 11 बजे तक संगीत मय श्री राम कथा जारी है.महायज्ञ में कथा व्यास साध्वी स्मिता दीदी द्वारा श्री राम कथा का संगीत मय वाचन किया जा रहा है. महायज्ञ को लेकर बड़ी संख्या में झूला, खेल तमाशा, मीना बाजार सहित विभिन्न प्रकार की दुकान सजी है.जिससे महायज्ञ स्थल पर भव्य मेला लगा है.महायज्ञ को सफल संचालन को लेकर कमेटी के सभी सदस्य एवं स्थानीय लोग युद्ध स्तर पर जुटे हैं,जबकि महायज्ञ में विभिन्न देवी देवताओं के आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई है जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना है.

Also Read : लालू यादव के पैतृक गांव में सरकार के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, राजनीतिक द्वेष के आरोप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: YUVRAJ RATAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >