Hajipur News : खेत से लौट रहे किसान को बाइक ने रौंदा, मौके पर मचा हड़कंप

Hajipur News : स्पीड कंट्रोल बोर्ड और ब्रेकर की मांग तेज, जारंग में बढ़ा तनाव

Hajipur News (विनय पटेल) : लालगंज-फकुली मुख्य मार्ग पर बेलसर थाना क्षेत्र के जारंग पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार बाइक ने एक वृद्ध किसान को कुचल दिया, जिससे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा है. खास बात यह है कि बीते एक माह के अंदर लगभग उसी जगह पर बाइक दुर्घटना में मौत की यह दूसरी घटना है.मृतक की पहचान जारंग दक्षिणी टोला निवासी 70 वर्षीय नागेन्द्र सिंह के रूप में हुई है.बताया गया है कि सोमवार की देर शाम किसान खेत में लगी फसल की सिंचाई कर पैदल घर लौट रहे थे. इसी दौरान जारंग स्थित पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि वृद्ध किसान गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े.

दुर्घटना के बाद अफरा-तफरी, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. आनन-फानन में उन्हें लालगंज रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया. परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, लेकिन सोमवार की देर रात उनकी मौत हो गई.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के समय बाइक पर चार युवक सवार थे. हादसे के बाद सभी युवक बाइक छोड़ मौके से फरार हो गए.घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही बेलसर थाना पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन की.थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है तथा मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पुलिस फरार बाइक सवारों की पहचान में जुटी है.

ग्रामीणों ने स्पीड ब्रेकर की उठाई मांग

ग्रामीणों ने बताया कि इसी स्थान से करीब 50 मीटर की दूरी पर 28 अप्रैल को भी एक दर्दनाक हादसा हुआ था. उस समय स्कूल वैन से उतरकर सड़क पार कर रहे पांच वर्षीय मासूम छात्र रियांश को तेज रफ्तार बाइक ने ठोकर मार दी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी. लगातार हो रही दुर्घटनाओं से लोगों में भय और आक्रोश है. ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मार्ग पर स्पीड कंट्रोल लिमिट का बोर्ड तथा स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की है.

Also Read : Siwan News : पूर्व मुखिया के निधन पर व्यापारियों ने बंद रखीं दुकानें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >