Hajipur News: राजधानी एक्सप्रेस से विदेशी सुपारी की बड़ी खेप बरामद

Hajipur News: हाजीपुर स्टेशन पर आरपीएफ और कस्टम विभाग की संयुक्त कार्रवाई, 6 लाख से अधिक की सुपारी जब्त

Hajipur News: (गोपाल कुमार राय) हाजीपुर रेलवे स्टेशन से आरपीएफ एवं कस्टम विभाग की टीम ने भारी मात्रा में विदेशी सुपारी बरामद किया है. आरपीएफ प्रभारी इंस्पेक्टर साकेत कुमार एवं कस्टम विभाग के सुपरीटेंडेंट बाल मुकुंद यादव की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गाड़ी संख्या 20503 राजधानी एक्सप्रेस के बोगी से 1749 किलोग्राम विदेशी सुपारी जब्त किया है. बरामद सुपारी की कीमत लगभग 6 लाख 13 हजार 500 रुपए बताया जा रहा है. विदेशी सुपारी बरामदगी मामले में आरपीएफ एवं कस्टम विभाग के अधिकारी कार्रवाई में जुटी है.

कस्टम विभाग को मिली थी गुप्त सूचना

इस संबंध में आरपीएफ प्रभारी इंस्पेक्टर साकेत कुमार ने बताया कि हाजीपुर कस्टम विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि राजधानी एक्सप्रेस के पार्सल वैन से भारी मात्रा में तस्करी के लिए विदेशी सुपारी की खेप भेजी जा रही है. सूचना मिलते ही आरपीएफ एवं कस्टम विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों की एक टीम गठित की गई. कस्टम विभाग के सुपरीटेंडेंट बाल मुकुंद यादव की मौजूदगी में स्टेशन पर टीम को तैनात किया गया. प्लेटफार्म संख्या में 3 पर गाड़ी के रुकते ही उसे विधिवत अटेंड किया गया. गठित टीम द्वारा गाड़ी के पार्सल वैन की तलाशी ली गई. जिसमें से 19 पैकेट विदेशी सुपारी को उतारा गया.

जांच के दौरान अन्य अधिकारी रहे मुस्तैद

आरपीएफ प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच के दौरान ट्रेन के गार्ड अखिलेश यादव एवं टीपीसी पार्सल हाजीपुर धीरज कुमार की उपस्थिति में विदेशी सुपारी को आवश्यक कार्रवाई के बाद उतारा गया. वजन करने पर उतारे गए सुपारी की कुल मात्रा 1748 किलोग्राम पाया गया. इस मामले में रेलवे अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत कस्टम विभाग के अधिकारियों ने प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है. बताया गया कि सुपारी कहां से बुकिंग की गई और उसे कहां ले जाना था. इसका पता लगाया जा रहा है. इसके साथ ही बुकिंग के कागजात आदि की जांच भी की जा रही है.

Also Read: तीन राज्यों की कनेक्टिविटी पर संकट! औरंगाबाद के पुल में बड़ी दरार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >