हाजीपुर में काशी-हरिद्वार जैसी भव्य गंगा आरती का आयोजन

Hajipur News: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर कौनहारा घाट बना आस्था का केंद्र, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

Hajipur News: (कैफ अहमद) ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन अवसर पर नगर परिषद हाजीपुर द्वारा पर्यटन विकास, सांस्कृतिक संरक्षण एवं नदी स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कौनहारा घाट स्थित नमामि गंगे घाट पर काशी और हरिद्वार की तर्ज पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया. राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी), नई दिल्ली के निर्देश के आलोक में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को गंगा नदी से जोड़ना तथा घाटों के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को पुनर्जीवित करना है.

दीप प्रज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई. इस अवसर पर हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह, नगर परिषद की सभापति डॉ. संगीता कुमारी, कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार सहित अन्य गणमान्य लोगों ने गंगा आरती का शुभारंभ किया. मंत्रोच्चार और घंटियों की गूंज के बीच जब आरती की लौ लहराई तो पूरा घाट भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा.

स्वच्छता के लिए जनसहयोग जरूरी : विधायक

इस अवसर पर विधायक अवधेश सिंह ने कहा कि घाटों से लेकर पूरे शहर तक स्वच्छता बनाए रखने के लिए सभी लोगों को सहयोग करना होगा. उन्होंने कहा कि स्वच्छ और सुंदर हाजीपुर के निर्माण में नागरिकों की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है.

गंगा आरती बन रही आकर्षण का केंद्र

नगर परिषद की सभापति डॉ. संगीता कुमारी ने कहा कि यह धार्मिक कार्यक्रम गंगा नदी को स्वच्छ रखने और लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि हाजीपुर में आयोजित गंगा आरती दिन-प्रतिदिन अधिक भव्य और आकर्षक होती जा रही है. जिस दिव्यता और आध्यात्मिक अनुभूति के लिए लोग काशी और हरिद्वार जाते हैं, वैसा ही वातावरण अब कौनहारा घाट पर भी महसूस किया जा रहा है.

बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

गंगा आरती कार्यक्रम में नमामि गंगे के डीपीओ मुनेश कुमार, समाजसेवी रामु कुमार सहनी, अरविंद कौशल, जिला परिषद अध्यक्ष आशुतोष कुमार दीपू समेत कई वार्ड पार्षद एवं सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान घाट पर श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला.

Also Read : शिवराजपुर हत्याकांड: नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सक्रिय

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >