हाजीपुर के जढुआ करबला में लगेगा भव्य मेला, 50 से ज्यादा अखाड़ों के ताजिया जुलूस होंगे शामिल

Hajipur Muharram News: हाजीपुर के जढुआ करबला में मोहर्रम पर दो दिवसीय मेले की तैयारी जोरों पर है. 50 से अधिक अखाड़ों के ताजिया जुलूस पहुंचेंगे. प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर विशेष बैठक की.

हाजीपुर से देवेंद्र गुप्त की रिपोर्ट
Hajipur Muharram News: इस्लामिक तहरीक में गम और मातम का महान पर्व मोहर्रम 26 जून को मनाया जाएगा. इसे लेकर नगर के जढुआ स्थित ऐतिहासिक करबला परिसर में दो दिवसीय मोहर्रम मेले की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. करबला में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के 50 से अधिक अखाड़ों के लोग ताजिया और सीपर के साथ जुलूस लेकर पहुंचेंगे तथा परंपरागत तरीके से ताजियों का पहलाम करेंगे. मेले में वैशाली जिले के अलावा आसपास के कई जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शकों के पहुंचने की संभावना है.

अखाड़ों में चल रही विशेष तैयारी

मोहर्रम को लेकर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न अखाड़ों में उत्साह का माहौल है. खिलाड़ी पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र और कौशल प्रदर्शन की तैयारी में जुटे हैं. उस्तादों की देखरेख में युवाओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

शहर के पनदरीबां अखाड़ा, राइन अखाड़ा, मंगली अखाड़ा, मतवाला अखाड़ा, बागमली, रामभद्र और मीनापुर सहित कई अखाड़ों में आकर्षक ताजिया और सीपर तैयार किए जा रहे हैं. वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के दाउदनगर बाग बुराक और मजलिसपुर हुसैनी अखाड़ा में भी भव्य ताजियों का निर्माण जारी है.

करबला में प्रशासन और अखाड़ा प्रतिनिधियों की बैठक

मोहर्रम मेले को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए मंगलवार को करबला परिसर में जिला प्रशासन, नगर परिषद और शहीद-ए-आजम कमेटी वैशाली के संयुक्त तत्वावधान में विशेष बैठक आयोजित की गई.

बैठक की अध्यक्षता सदर एसडीओ रामबाबू बैठा ने की जबकि संचालन शहीद-ए-आजम कमेटी के सचिव नसीम अहमद ने किया. बैठक में सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार, नगर कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार, नगर प्रबंधक दीपक कुमार तिवारी, नगर थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और करीब 50 अखाड़ों के खलीफा एवं सदस्य मौजूद रहे.

सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन ने दिया भरोसा

बैठक में विभिन्न अखाड़ों के प्रतिनिधियों ने जुलूस मार्ग और करबला परिसर में आने वाली समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा. अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि मोहर्रम के दौरान सुरक्षा, यातायात, प्रकाश व्यवस्था और अन्य सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की जाएगी. प्रशासन ने सभी अखाड़ों से संयम और अनुशासन बनाए रखते हुए जुलूस निकालने की अपील की.

डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन

शहीद-ए-आजम कमेटी की ओर से जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर करबला परिसरऔर आसपास साफ-सफाई, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, सड़क मरम्मत, पेयजल, अस्थायी शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा बलों की तैनाती और यातायात व्यवस्था में बदलाव की मांग की गई.

कमेटी ने नशाखोरी और अश्लील हरकत करने वालों पर सख्त कार्रवाई की भी मांग की है, ताकि मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके.

इसे भी पढ़ें: बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा आज: हाजीपुर के 12 सेंटरों पर कड़े इंतजाम, जानें रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी नियम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >