Janmashtami procession in Hajipur : हाजीपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर हाजीपुर शहर के विभिन्न स्थानों पर पूजा-अर्चना, शोभायात्रा और भंडारे का आयोजन किया गया. वैशाली महिला कॉलेज के समीप यदुवंशी सेना के तत्वावधान में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा का शुभारंभ राजद नेता और महुआ के पूर्व विधायक डॉ. मुकेश रौशन ने रथ को रवाना कर किया.
आकर्षक झांकियों के साथ निकली शोभायात्रा
शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. विभिन्न स्थानों से निकली शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी आकर्षक झांकियां सजायी गयी थीं. बैंड-बाजे और भक्ति गीतों के बीच निकली शोभायात्रा से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया. आकर्षक ढंग से सजाये गये रथ के साथ श्रद्धालु जय श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे.
जयकारों से गूंजता रहा शहर
शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी. इस दौरान जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया. श्रद्धालुओं में भगवान श्रीकृष्ण के प्रति भक्ति और उत्साह देखने को मिला. पूरे मार्ग में जय श्रीकृष्ण के जयकारे गूंजते रहे.
कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर यदुवंशी सेना के कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला. शहर के विभिन्न इलाकों में भी जन्माष्टमी के अवसर पर पूजा-अर्चना और भंडारे का आयोजन किया गया.
