वैशाली के गोरौल में 19 वर्षीय युवक की हत्या, घर से कुछ दूरी पर अपराधियों ने मारी गोली

Hajipur Murder News: हाजीपुर के गोरौल थाना क्षेत्र के वसीपुर गांव में 19 वर्षीय अंकित कुमार की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद वैशाली एसपी और महुआ एसडीपीओ मौके पर पहुंचे. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच जारी है.


Hajipur Murder News: वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र के वसीपुर गांव में बुधवार की देर रात 19 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

घर से 300 मीटर दूर अपराधियों ने बनाया निशाना

मृतक की पहचान वसीपुर गांव निवासी नगीना सिंह के 19 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार अंकित घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर था, तभी पहले से घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने उसे गोली मार दी. गोली लगते ही अंकित की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसपी और एसडीपीओ

घटना की सूचना मिलते ही गोरौल थाना पुलिस सक्रिय हो गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए वैशाली एसपी शुभांक मिश्रा और महुआ एसडीपीओ पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए.

घटना स्थल की तस्वीर

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. इसके साथ ही परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर घटना के पीछे की वजह जानने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.

गांव में पसरा मातम, लोगों में आक्रोश

युवक की हत्या की खबर मिलते ही वसीपुर गांव में मातम छा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है. ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है.

Also Read: वैशाली के बिदुपुर में शॉर्ट सर्किट से किराना दुकान में भीषण आग, 5 लाख का सामान जलकर राख


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek shaswat

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >