घर से 20 लाख रुपये के सामान की चोरी

लालगंज थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव में अज्ञात चोरों ने घर का दरवाजा तोड़ कर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने घर में रखा आलमीरा एवं बक्सा तोड़ कर पांच हजार रुपये नगद समेत लगभग 20 लाख रुपये का सोने एवं चांदी के आभूषण की चोरी कर ली.

-चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़कर दिया चोरी की घटना को अंजाम प्रतिनिधि, लालगंज

लालगंज थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव में अज्ञात चोरों ने घर का दरवाजा तोड़ कर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने घर में रखा आलमीरा एवं बक्सा तोड़ कर पांच हजार रुपये नगद समेत लगभग 20 लाख रुपये का सोने एवं चांदी के आभूषण की चोरी कर ली. घटना के दौरान गृहस्वामी घर में सोये थे,लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी. पीड़ित गृहस्वामी रेपुरा गांव निवासी नवल किशोर ठाकुर है. मंगलवार की सुबह नींद खुलने पर लोगों को घटना की जानकारी मिली. इस मामले में पीड़ित ने लालगंज थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

-मेन गेट तोड़कर घर में घुसे चोर

इस संबंध में गृह स्वामी ने बताया कि सोमवार की देर रात घर के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए थे. देर रात चोरों ने घर का मेन दरवाजा तोड़ कर घर में घुस गये. चाेरों ने घर में रखा आभूषण, नगद रुपये, बर्तन व अन्य सामानों की चोरी कर ली. मंगलवार की सुबह जब नींद खुली तो देखा की घर का मेन गेट खुला है तथा घर का सामान बिखरा पड़ा है. चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए. लोगों ने घटना की सूचना लालगंज थाना की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मनमोहन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की. पुलिस स्थानीय लोगों एवं गृह स्वामी से पूछताछ के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी है.

-खेत में फेंका मिला कुछ सामान

बताया गया कि घर में चोरी की घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने आसपास में देखा तो घर से कुछ दूरी पर खेत में कुछ सामान फेंका हुआ मिला. आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने चोरी के सामान का बंटवारा खेत में ही किया होगा. मौके पर पहुंची पुलिस ने भी खेत में जाकर जांच की. लोगों ने बताया कि चोरों का आतंक बढ़ने के कारण लोगों में दहशत का माहौल कायम है. लोगों ने पुलिस से रात में गश्ती बढ़ाने की मांग की है. वहीं इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि रेपुरा गांव में एक घर में चोरी की घटना की सूचना मिली थी. पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की है. चोरों की पहचान कर गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >