hajipur news. नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म

पीड़िता की मां ने थाने में लिखित आवेदन देकर दो नामजद समेत पांच लोगों को आरोपित किया है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

महुआ. महुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इस मामले में पीड़िता की मां ने थाने में लिखित आवेदन देकर दो नामजद समेत पांच लोगों को आरोपित किया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. जानकारी के अनुसार घर में सो रही एक नाबालिग लड़की रात में शौच के लिए जगी, तभी बगल के ही दो मनचले युवकों ने मुंह में गमछा ठूंसकर घर के बगल में स्थित चौर में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया. लड़की के घर में नहीं होने की भनक लगते ही पीड़िता की मां ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस बुलायी और बताया कि उसकी बेटी घर से गायब है. मोबाइल फोन के लोकेशन से पता चला कि घर के बगल में चौर में ही लड़की है. पुलिस ने परिजनों के सहयोग से लड़की को बेहोशी के हालत में वहां से बरामद कर लिया. इस संबंध में दो नामजद तथा दो-तीन अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. थानाध्यक्ष राजेश रंजन घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने की बात कही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >