सड़क सुरक्षा नियमों का करें पालन

सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर वैशाली महिला महाविद्यालय में बुधवार को जागरूकता सह शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता जिला परिवहन पदाधिकारी धीरेन्द्र कुमार एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो सुधीर कुमार सिंह ने किया.

हाजीपुर. सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर वैशाली महिला महाविद्यालय में बुधवार को जागरूकता सह शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता जिला परिवहन पदाधिकारी धीरेन्द्र कुमार एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो सुधीर कुमार सिंह ने किया. इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं, शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मियों ने सड़क सुरक्षा नियमों के पालन एवं सुरक्षित यातायात व्यवहार अपनाने की शपथ ली. इस अवसर पर डीटीओ धीरेन्द्र कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन भर नहीं, बल्कि यह जीवन रक्षा से जुड़ा सामूहिक दायित्व है. इन्होंने कहा कि छोटी-सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है, इसलिए सभी को यातायात नियमों के प्रति सजग रहना चाहिए. इन्होंने सड़क सुरक्षा माह के दौरान नियमों के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं व्यावहारिक अनुपालन पर बल दिया. महाविद्यालय की छात्राओं ने सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों, जैसे तेज गति, मोबाइल फोन का उपयोग एवं सुरक्षा उपकरणों की अनदेखी पर प्रकाश डाला. साथ ही यातायात नियमों के पालन से दुर्घटनाओं को रोकने का संदेश दिया. कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो सुधीर कुमार सिंह ने सड़क सुरक्षा से जुड़े अपने अनुभव साझा करते हुए छात्राओं को सुरक्षित यातायात व्यवहार, सतर्कता एवं जिम्मेदारी के महत्व से अवगत कराया. इन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल कानूनी बाध्यता नहीं, बल्कि मानव जीवन की रक्षा का संकल्प है. इन्होंने छात्राओं से जिम्मेदार नागरिक बनते हुए सुरक्षित यातायात व्यवहार अपनाने की अपील की. मोटरयान निरीक्षक विकास कुमार शर्मा ने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट तथा चार पहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग की अपील की. इन्होंने नशे की हालत में वाहन न चलाने एवं वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने की सलाह दी. वहीं, मोटरयान निरीक्षक प्रिया कुमारी ने विशेष रूप से छात्राओं से स्कूटी चलाते समय हेलमेट पहनने एवं यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया.कार्यक्रम का मंच संचालन मोहम्मद ईस्माइल ने किया, जबकि सड़क सुरक्षा की शपथ डॉ रेशमा सुल्ताना ने दिलाई. कार्यक्रम में पंकज कुमार, ईएसआई अनीश कुमार, चंदन कुमार, महाविद्यालय शिक्षक डॉ. रेशमा सुल्ताना, डॉ शिंगल प्रभा, डॉ लता कादम्बिनी, डॉ अंजू कुमारी, डॉ आभा द्विवेदी, डॉ ईस्माइल, डॉ संजय सिंह, डॉ संध्या, डॉ रवि शंकर सिंह, डॉ शबाना परवीन, डॉ कंचन कुमारी, डॉ अनिशा, डॉ सरिता कुशवाहा, डॉ प्रभाश्री, डॉ विभा कुमारी, डॉ रीना कुमारी, डॉ शबनम परवीन, डॉ अभिषेक, डॉ शिवी सिंह, सभी शिक्षकेतर कर्मी महेश प्रसाद राय, विजय कुमार, तारा करण, साहिल कुमार, अभिनव कीर्ति, मोनू कुमार, कृष्णा देवी आदि उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepak mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >