hajipur news. पुरुषोत्तमपुर दियारे में शराब की पांच भट्ठियां ध्वस्त, आरोपित फरार

विधानसभा चुनाव को लेकर राघोपुर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर पुरुषोत्तम दियारा में देसी शराब की पांच भट्ठियां ध्वस्त कर दी

राघोपुर. विधानसभा चुनाव को लेकर राघोपुर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर पुरुषोत्तम दियारा में देसी शराब की पांच भट्ठियां ध्वस्त कर दी. इस दौरान पुलिस टीम ने करीब पांच हजार लीटर कच्चा जावा को नष्ट कर शराब बनाने वाला उपकरण को आग लगाकर जला दिया, हालांकि शराब तस्कर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी. पुलिस को आते देख तस्कर फरार हो गया. पुलिस ने मौके से प्लास्टिक ड्रम, टिन का ड्रम अन्य सामान को नष्ट कर दिया. हालांकि इस दौरान पुलिस किसी तस्कर को गिरफ्तार नहीं कर सकी. पुलिस को दूर से आता हुआ देख शराब तस्कर फरार हो गया.पुलिस तस्कर की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है.उक्त कारवाई राघोपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पांच देशी शराब की भट्ठी को ध्वस्त किया गया. इस दौरान पांच हजार लीटर कच्चा जावा एवं शराब तैयार करने वाले उपकरण को नष्ट कर दिया गया है. मालूम हो कि बीते दिनों सुकुमारपुर दियारा, जफराबाद टोंक दियारा में छापेमारी कर दर्जनों देशी शराब की भट्ठी ध्वस्त कर हजारों लीटर कच्चा जावा नष्ट कर दिया था. पुलिस यह अभियान लगातार चला रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >