लोन चुकता करने के बाद एनओसी मांगने पर फाइनेंस कंपनी के कर्मी ने की पिटाई

हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के अंजानपीर चौक के पास मदीना मस्जिद मुहल्ले में एक फाइनेंस कंपनी के कर्मी ने ऋण चुकता करने के बाद एनओसी मांगने पर एक अधेड़ की जमकर पिटाई कर दी. पिटाई से घायल अधेड़ को परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया.

हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के अंजानपीर चौक के पास मदीना मस्जिद मुहल्ले में एक फाइनेंस कंपनी के कर्मी ने ऋण चुकता करने के बाद एनओसी मांगने पर एक अधेड़ की जमकर पिटाई कर दी. पिटाई से घायल अधेड़ को परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया. इस संबंध में सदर अस्पताल में भर्ती नगर थाना क्षेत्र के अंजानपीर मदीना मस्जिद मुहल्ला निवासी मो इरफान की पत्नी नाजिया परवीन ने बताया कि उसने फाइनेंस कंपनी से लोन लिया था. आराेप है कि लोन का पैसा दो माह पूर्व ही फाइनेंस कंपनी को वापस करने के बाद भी कंपनी के कर्मी ने उसे एनओसी नहीं दिया था. महिला ने आरोप लगाया कि बुधवार को उसके पति ने जब कंपनी के कर्मी शिवम कुमार से एनओसी की मांग की, तो कर्मी ने उसे नहीं पहचानने की बात कहकर गाली9गलौज और मारपीट की. मारपीट के दौरान मौके पर लोगों को जुटते देख कंपनी का कर्मी भाग गया. लोगों ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. बताया गया कि महिला का पति पिछले दो माह से फाइनेंस कंपनी के कार्यालय का चक्कर लगा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >