Hajipur News : राहुल कुमार राय की रिपोर्ट
जमुनी लाल महाविद्यालय परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत, एनसीसी एवं एनएसएस इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य वीरेंद्र कुमार और संचालन प्रो. रजनीश कुमार एवं प्रो. अरुण दयाल ने किया.
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्मृति सैनी ने जमुनी लाल राय के मूर्ति पर माल्यार्पण और पौधरोपण किया. प्राचार्य ने कहा कि पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधन हमारी धरोहर है, जिसका संरक्षण एवं संवर्धन हम सभी की जिम्मेदारी है.
जलवायु परिवर्तन एवं वैश्विक स्तर विशेष कार्यक्रम
डॉ. रजनीश कुमार ने बताया कि यह अभियान जलवायु के लिए वैश्विक समस्या के रूप में हमारे समक्ष हमारे अस्तित्व को चुनौती दे रहा है, जिसका समाधान हम अपने जीवन शैली और सोच में परिवर्तन कर कर सकते है. सुश्री सैनी द्वारा जलवायु परिवर्तन एवं वैश्विक स्तर पर विशेष कर भारत सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों एवं कार्यक्रमों पर विस्तृत विस्तृत रूप से चर्चा की गई, साथ- ही -साथ छात्र-छात्राओं के बीच पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन हेतु एक अभियान के तहत कार्य करने पर बल दिया.
वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन, विजेता सम्मानित हुए
वाद -विवाद प्रतियोगिता में छात्र- छात्रा ने पर्यावरण संरक्षण पर विस्तृत रूप से अपने विचार रखा, जिसमें प्रथम स्थान काजल कुमारी, द्वितीय सलोनी प्रिया और तृतीय स्थान केशव कुमार को प्राप्त हुआ. इसके बाद पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से भी छात्र- छात्रा ने पर्यावरण संरक्षण एवं पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर विशद रूप से अपना प्रस्तुतिकरण दिया. जिसमें प्रथम स्थान सलोनी कुमारी, द्वितीय लव सूर्यवंशी और तृतीय स्थान आयूशी को प्राप्त हुआ. अभिनव और सुप्रिया ने पेंटिंग भी बनाई. सभी प्रतिभागियों को मेडल, प्रमाण-पत्र और सहभागिता प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया.
Also Read :राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में भीखनपुरा का विशाल राय ने जीता कांस्य पदक
