hajipur news. पिकअप की ठोकर से बुजुर्ग की गयी जान

महनार थाना क्षेत्र की पहाड़पुर विशनपुर पंचायत के कुतुबपुर गांव के वार्ड सात के थे राजेश्वर पासवान

महनार. महनार थाना क्षेत्र की पहाड़पुर विशनपुर पंचायत के कुतुबपुर गांव में सड़क हादसे में 78 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गयी. वार्ड संख्या सात के निवासी राजेश्वर पासवान पेशाब करने के लिए घर से बाहर निकले थे. इसी दौरान झुरुखिया से शाहपुर जाने वाली सड़क पर तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उन्हें ठोकर मार दी. हादसे में गंभीर रूप से घायल राजेश्वर पासवान को परिजन और ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया. लेकिन, सदर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी.

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और सभी ने मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. बताया गया है कि हादसे में शामिल पिकअप वैन गोरीगामा पंचायत के जगरनाथपुर गांव की है, जिसकी पहचान पुलिस ने कर ली है.

महनार में तीन दिनों में तीन मौतें

2026 के शुरुआती दिनों में ही महनार क्षेत्र सड़क हादसों के लिए खतरनाक साबित हो रहा है. एक जनवरी से तीन जनवरी के बीच अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं. लगातार हो रही दुर्घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार वाहन, लापरवाह ड्राइविंग, सड़क किनारे सुरक्षा इंतजामों की कमी और चेतावनी संकेतों के अभाव में आए दिन हादसे हो रहे हैं. लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के ठोस इंतजाम, स्पीड कंट्रोल और नियमित जांच की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAHUL RAY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >