Hajipur News : डीएम ने चलाया मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण जागरूकता अभियान

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम वर्षा सिंह लगातार सक्रिय हैं. आम लोगों के बीच पहुंच कर अभियान की महत्ता समझा रही हैं. इसी क्रम में सोमवार की रात डीएम भगवानपुर प्रखंड पहुंचीं और रात्रि चौपाल में भाग लिया.

हाजीपुर. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम वर्षा सिंह लगातार सक्रिय हैं. आम लोगों के बीच पहुंच कर अभियान की महत्ता समझा रही हैं. इसी क्रम में सोमवार की रात डीएम भगवानपुर प्रखंड पहुंचीं और रात्रि चौपाल में भाग लिया. उन्होंने स्थानीय लोगों, खासकर महिलाओं, महादलितों और अल्पसंख्यकों के बीच जाकर अभियान की जानकारी दी और उनसे जुड़ाव कायम किया. भगवानपुर प्रखंड कार्यालय में डीएम ने हेल्प डेस्क का विधिवत उद्घाटन फीता काट कर और दीप प्रज्वलित कर किया. डीएम ने बीडीओ को निर्देश दिया कि इसी तरह के हेल्प डेस्क पंचायत स्तर पर भी स्थापित किये जाएं ताकि अधिक से अधिक लोगों को अभियान की विस्तृत जानकारी मिल सके. उन्होंने प्रखंड में संचालित कंट्रोल रूम का निरीक्षण भी किया और वहां मौजूद कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी बीएलओ और सुपरवाइजर से संपर्क कर गणना फॉर्म प्राप्त करने और उसकी जांच में तेजी लाएं. रात्रि चौपाल के दौरान डीएम वर्षा सिंह भगवानपुर प्रखंड की जहांगीरपुर पटेढ़ा पंचायत के वार्ड संख्या पांच स्थित महादलित बस्ती पहुंचीं. वहां उन्होंने परिवारों से बातचीत की और उन्हें मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण के महत्व को विस्तार से समझाया. महादलित परिवार की महिलाओं ने डीएम का पारंपरिक तरीके से तिलक लगाकर स्वागत किया. स्थानीय महिला चंदा पटेल ने बज्जिका भाषा में जागरूकता गीत प्रस्तुत कर डीएम को सम्मानित किया. बच्चों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया. महिलाओं ने जलकुंभी से बनायी गयी टोपी, बैग और पेन स्टैंड भी दिखाये. डीएम ने इन हस्तशिल्पों को देखकर इसे कुटीर उद्योग के रूप में विकसित करने का सुझाव दिया. इस अवसर पर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 124 लालगंज, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, बीडीओ, सीओ, सीडीपीओ और प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सहित कई अधिकारी उपस्थित थे.

मतदाता सूची की पुनरीक्षण की जानकारी देंगे छात्र-छात्राएं

सराय. सराय थाना क्षेत्र के आदर्श उच्च विद्यालय में मंगलवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए चयनित छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण के दौरान उन्हें अपने-अपने क्षेत्र में जाकर लोगों को इस अभियान की जानकारी देने की अपील की गयी. बताया गया कि बीएलओ द्वारा वितरित गणना पत्र भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर जमा करना जरूरी है, ताकि मतदाता सूची में नाम जुड़ सके. बीडीओ डॉ आनंद मोहन ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति का नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में है तो उन्हें केवल उम्र प्रमाण पत्र देना होगा. वहीं, जिनका नाम सूची में नहीं है, उन्हें भारत निर्वाचन आयोग द्वारा स्वीकृत 11 में से कोई एक प्रमाण पत्र देना अनिवार्य होगा. प्रशिक्षण के दौरान बीएलओ रघुनाथ राय, प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार, शिक्षक संतोष कुमार सहित अन्य उपस्थित थे. इसके बाद बीडीओ ने मध्य विद्यालय सराय, अकबर मलाही, मोहम्मदाबाद, मझौली मोहम्मदपुर बुजुर्ग के बीएलओ के साथ बैठक की. उन्होंने सभी बीएलओ को मिशन मोड में कार्य कर समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >