Hajipur News : महनार सीएचसी प्रभारी पर डीएम की कार्रवाई

Hajipur News : महनार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की चिकित्सीय एवं प्रबंधकीय व्यवस्था में सुधार करने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है.

Hajipur News (अभिषेक शाश्वत) : महनार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की चिकित्सीय एवं प्रबंधकीय व्यवस्था में सुधार करने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है. जिला पदाधिकारी ने सिविल सर्जन, वैशाली एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक (स्वास्थ्य) के साथ समीक्षा किया था. पिछले कुछ महीनों से महनार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से लगातार शिकायत आ रही थी.

तत्काल प्रभाव से डॉक्टर पर हुई प्रशासनिक कार्रवाई

इसी क्रम में जिला पदाधिकारी के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए महनार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी-सह-निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी डॉ अलका कुमारी को उक्त दायित्व से मुक्त कर दिया गया है. उनके स्थान पर डॉ. पूनम सिन्हा को नया प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी-सह-निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है.

शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई

इसके साथ ही स्वास्थ्य संस्थान की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए जिला स्वास्थ्य समिति ने कई स्वास्थ्य प्रबंधकों एवं कर्मियों का प्रशासनिक दृष्टिकोण से स्थानांतरण भी किया गया है. जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों का कार्य के प्रति सहयोगात्मक रवैया नहीं है अथवा जिनके विरुद्ध लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, उनके विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करते हुए स्थानांतरण प्रस्ताव एवं विभागीय अनुशंसा भेजी जाए. उन्होंने सभी स्वास्थ्य संस्थानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को हर हाल में कार्यशील रखने तथा उसकी नियमित मॉनिटरिंग कराने का निर्देश दिया.

अस्पताल में नहीं खत्म होंगी दवायें

डीएम ने कहा कि रात्रि के समय अस्पतालों में दवा उपलब्धता किसी भी परिस्थिति में बाधित नहीं होनी चाहिए. साथ ही निजी सुरक्षा गार्डों से प्रभावी कार्य लिया जाए तथा रात्रि में आने वाले प्रत्येक आगंतुक का विवरण विजिटर रजिस्टर में अनिवार्य रूप से दर्ज कराया जाए. जिला प्रशासन स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा के लिए लगातार सख्त कार्रवाई करती रहेगी.

Also Read : यहां दहेज लेना पाप, दोषियों को मिलती है कड़ी सजा, चौंका देगी औरंगाबाद की यह कहानी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: YUVRAJ RATAN

YUVRAJ RATAN is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >