पटना.
पटना और वैशाली को जोड़ने वाले नये बिदुपुर सिक्स लेन गंगा ब्रिज निर्माण के अंतिम चरणों में है. जल्द ही इस पर आवागमन शुरू हो जायेगा. इसको लेकर गुरुवार को ट्रैफिक डीआइजी सुशांत कुमार सरोज और ट्रैफिक एसपी सागर कुमार ने निरीक्षण किया. अधिकारियों ने पुल का विस्तृत क्षेत्र भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन का जायजा लिया. कैमरा लगाने का काम भी जल्द ही शुरू होगा. ट्रैफिक डीआइजी के अनुसार कितने कैमरे लगेंगे यह भी तय नहीं हुआ है. काम पूरा हो जाने के बाद जरूरत के अनुसार कैमरे लगाये जायेंगे. सुरक्षा मानकों और तकनीकी निगरानी की बारीकी से जांच : निरीक्षण के दौरान वरीय अधिकारियों ने पुल पर स्थापित सुरक्षा ढांचे का भी जायजा लिया. डीआइजी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि पूरे ब्रिज की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों का जाल इस तरह फैलाया जाये कि कोई भी हिस्सा ब्लाइंड स्पॉट न रहे. आपातकालीन स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया के लिए इमरजेंसी वाहन व जवान भी रहेंगे. ट्रैफिक एसपी ने बताया कि वाहनों के सुगम प्रवाह के लिए प्रमुख मोड़ों और संपर्क मार्गों पर साइन बोर्ड लगाये जाएंगे ताकि चालकों को दिशा पता चल सके.कैमरों से लैस होगा बिदुपुर सिक्सलेन पुल
पटना और वैशाली को जोड़ने वाले नये बिदुपुर सिक्स लेन गंगा ब्रिज निर्माण के अंतिम चरणों में है.
