वैशाली: रोगी कल्याण समिति ने किया देसरी सीएचसी का निरीक्षण, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मिले अनुपस्थित

देसरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रोगी कल्याण समिति ने निरीक्षण किया. अस्पताल की सुविधाओं का जायजा लिया गया, लेकिन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की अनुपस्थिति पर सदस्यों ने गहरी चिंता व्यक्त की.

Hajipur News: रोगी कल्याण समिति के सदस्यों ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) देसरी का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान समिति के सदस्यों ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, बिजली, पेयजल व्यवस्था समेत विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया.

निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अनुपस्थित

निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अनुपस्थित पाए गए. समिति के सदस्यों ने रोस्टर के अनुसार उनकी ड्यूटी रहने के बावजूद अस्पताल में मौजूद नहीं रहने पर नाराजगी जताई.

रोगी कल्याण समिति के सदस्य बिनोद सिंह, दयानंद झा, मुन्ना सिंह, लखींद्र सिंह, चंदन कुमार, मो. जिलानी समेत अन्य लोगों ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की अनुपस्थिति की निंदा की.

पहले भी निरीक्षण में मिले थे अनुपस्थित

समिति के सदस्यों ने बताया कि इससे पहले 21 अप्रैल को स्थानीय विधायक महेंद्र राम द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के दौरान भी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अनुपस्थित पाए गए थे.

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग

रोगी कल्याण समिति के सदस्यों ने स्वास्थ्य मंत्री, जिलाधिकारी और सिविल सर्जन से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है.

साथ ही उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने तथा अस्पताल में नियमित रूप से चिकित्सकों और कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग उठाई.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manohar kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >