hajipur news. किसान सलाहकार पर कार्रवाई नहीं होने पर डीएओ की आलोचना

मदरना गोरथान स्थित एक निजी भवन में किसानों की विभिन्न समस्याओं और संगठन की मजबूती को लेकर शुक्रवार को बिहार किसान संघर्ष मोर्चा की बैठक की गई

लालगंज. वैशाली प्रखंड के मदरना गोरथान स्थित एक निजी भवन में किसानों की विभिन्न समस्याओं और संगठन की मजबूती को लेकर शुक्रवार को बिहार किसान संघर्ष मोर्चा की बैठक की गई. इसकी अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अवधेश कुमार और संचालन प्रदेश कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश भक्त ने किया. इस दौरान किसानों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभुक सूची से गलत तरीके से मदरना पंचायत के 46 किसानों के नाम काट दिए जाने का आरोप लगाया. उन्होंने तत्कालीन किसान सलाहकार रामएकबाल पासवान पर आरोप लगाते हुए अब तक कोई ठोस कानूनी कार्रवाई न होने पर जिला कृषि पदाधिकारी की आलोचना की. संगठन के प्रदेश सचिव पंकज कुमार ने बताया कि जिला कृषि पदाधिकारी को प्रथम अपीलीय पदाधिकारी लोक शिकायत निवारण सह तिरहुत कमिश्नर द्वारा 12 किसानों के मामले के निष्पादन के दौरान तत्कालीन किसान सलाहकार रामएकबाल पासवान और कृषि समन्वयक भगवान प्रसाद पर विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया गया था. आदेश पत्र के साथ एडीएम के जांच प्रतिवेदन भी संलग्न किया गया था, जिसमें किसान सलाहकार और कृषि समन्वयक को दोषी करार दिया गया था. जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी द्वारा दर्जन भर किसानों के मामलों में उक्त किसान सलाहकार को दोषी करार देते हुए उस पर विभागीय कार्रवाई करने तथा किसानों की योजना राशि पुनः चालू करने का आदेश दिया गया था. बावजूद इसके जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा किसान सलाहकार और कृषि समन्वयक पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है. बैठक में संगठन के कार्यकारिणी सदस्य सीताराम पासवान, सुधीर पासवान, विजय शर्मा, सकलदेव सिंह, महेश पंडित, मुन्ना पंडित, दिनेश सिंह, सुधीर भगत, बेसर देवी, प्रभात रंजन सहित दर्जनों किसान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAHUL RAY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >