वैशाली: लालगंज में भाकपा (माले) की दो दिवसीय बैठक, अनिल सिंह बने अंचल सचिव

वैशाली जिला के लालगंज प्रखंड में भाकपा (माले) जिला कमेटी की दो दिवसीय बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों और वर्तमान राजनीतिक एवं सामाजिक परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा हुई. अनिल कुमार सिंह को लालगंज अंचल सचिव नियुक्त किया गया.

Vaishali News : वैशाली जिला के लालगंज प्रखंड क्षेत्र के बतरौल गांव में भाकपा (माले) जिला कमेटी की दो दिवसीय बैठक आयोजित की गई. बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों और वर्तमान राजनीतिक एवं सामाजिक परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा की गई. नेताओं ने संगठन के विस्तार और जनहित के सवालों पर आंदोलन तेज करने की रणनीति बनाई.

संगठन विस्तार और जनसंघर्ष पर जोर

बैठक के दौरान वक्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर अपने विचार रखते हुए किसानों, मजदूरों और आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव तक संगठन को मजबूत करने तथा जनसमस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष को और तेज करने का संकल्प लिया.

अनिल कुमार सिंह को मिली अंचल सचिव की जिम्मेदारी

बैठक में सर्वसम्मति से बतरौल गांव निवासी अनिल कुमार सिंह को भाकपा (माले) लालगंज अंचल सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई. उनके मनोनयन पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई और संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का भरोसा व्यक्त किया.

किसानों और मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी

पार्टी के जिला सचिव सह प्रांतीय सचिव त्रिभुवन राय ने अपने संबोधन में संगठन की विचारधारा, जनआंदोलनों की आवश्यकता तथा किसानों, मजदूरों और गरीब तबकों के अधिकारों की लड़ाई को और मजबूत बनाने पर जोर दिया. बैठक में नंदलाल भगत, मो. अलाउद्दीन, मुसाफिर पासवान, श्यामनंदन ठाकुर, लालबाबू पासवान, रंजीत राम, जीतन पासवान सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sushil kumar sing

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >