Cooperative Bank: किसानों के लिए हर जिले में खोला जा रहा सहकारिता बैंक, जानें कैसे मिलेगा फायेदा

Cooperative bank: राज्य के सभी जिलों में सहकारिता बैंक खोला जा रहा है, जिससे किसानों का काम काफी आसान होगा.

Cooperative Bank: लालगंज प्रखंड के पंचदमिया गांव में कृषि में युवाओं की भागीदारी विषय पर आयोजित तीन दिवसीय सेमिनार के दूसरे दिन सोमवार को कार्यक्रम का उद्घाटन सहकारिता, वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य के सभी जिलों में सहकारिता बैंक खोला जा रहा है, जिससे किसानों का काम काफी आसान होगा. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बैंक के एटीएम कार्ड का विमोचन किया. मंत्री ने कहा कि इस प्रकार का कार्यक्रम पहली बार गांव में हो रहा है. कृषि मंत्री के रूप में पहले भी मैं पंचदमिया गांव आया था. उन्होंने ममता महिला किसान क्लब को हर संभव मदद का भरोसा दिया. उन्होंने जागृति कला केंद्र के सचिव सह राष्ट्रीय कृषि शिक्षा विशेषज्ञ डॉ अभय नाथ सिंह के द्वारा भारत की पहली महिला किसान क्लब का गठन एवं भारत में पहली बार गांव में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के आयोजन के लिए बधाई दी.

कई वैज्ञानिक शामिल रहे

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए लालगंज विधायक संजय कुमार सिंह ने कहा कि कृषि हमारी आत्मा है. कृषि और सहकारिता दोनों एक दूसरे के पूरक हैं. कार्यक्रम के संयोजक सह जागृति कला केंद्र के सचिव डॉक्टर अभय नाथ सिंह ने कहा कि गांव में सेमिनार पहली बार आयोजित किया गया है. जिसमें कई वैज्ञानिक भी शामिल हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि 20 सालों से अपने संसाधन से गांव में कार्यक्रम किया जा रहा है. किसानों के सम्मान एवं कृषि को लाभप्रद एवं रोजगारपरक बनाना प्रमुख उद्देश्य है.

इस अवसर पर केंद्रीय रेशम बोर्ड, असाम के वैज्ञानिक डॉ धर्मेंद्र कुमार जिज्ञासु, जिला सहकारिता पदाधिकारी श्यामानंद ठाकुर, प्रबंध निदेशक ,अमृता ओझा, रंजन प्रसाद, उपाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, अमृतपुर पैक्स अध्यक्ष अखिलेश कुमार, लालगंज आत्मा के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह उपस्थित थे. कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने कार्यक्रम स्थल के समीप लगाये गये विभिन्न विभागों के स्टॉल व किसानों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया.

नर्सरी विशेषज्ञ रामबीर चौरसिया, मोटा अनाज से संबंधित अनिता कुशवाहा की प्रदर्शनी का भी उन्होंने अवलोकन किया. कार्यक्रम के दौरान आनलाइन माध्यक्ष से बोस्टन, यूएसए से डॉ अभिमन्यु ठाकुर, हांगकांग से डॉ ईशा गौरव, पीट्सबर्ग से डॉ मणि शेखर, प्रयागराज से डॉ अनुज कुमार मिश्रा, बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर से डॉ रंजना कुमारी आदि ने भाग लिया. वहीं डॉ सीवी रमण विश्वविद्यालय, भगवानपुर के 150 विद्यार्थी एवं प्राध्यापक के अलावा आईसीएआर, पटना के एसके अहिरवाल, डॉ वेद प्रकाश सहित कई वैज्ञानिकों ने भी सेमिनार में भाग लिया.

इसे भी पढ़ें: निकाल लीजिए रजाई-कंबल, बिहार में बदला मौसम का मिजाज, ठंड ने दी दस्तक

सावधान! मेन रोड पर चहलकदमी करते दिखा रॉयल बंगाल टाइगर, दहशत में लोग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >