हाजीपुर के बिदुपुर में बाल सुरक्षा पर संगोष्ठी, बाल विवाह और नशे के खिलाफ जागरूकता पर जोर

Hajipur Child Safety Seminar : बिदुपुर में बाल सुरक्षा कलेक्टिव द्वारा आयोजित संगोष्ठी में बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा पर गहन चर्चा हुई. बाल विवाह, नशा और सोशल मीडिया के बढ़ते दुष्प्रभावों पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई.

Hajipur Child Safety Seminar : वैशाली जिले के बिदुपुर बाजार स्थित एक निजी परिसर में सोमवार को बाल सुरक्षा कलेक्टिव के संयुक्त प्रयास से बाल सुरक्षा विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई. कार्यक्रम में समाज के बुद्धिजीवियों, विभिन्न स्टेकहोल्डरों, महिलाओं और छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपने विचार और सुझाव साझा किए.

बच्चों के अधिकार और सुरक्षा पर हुई चर्चा

संगोष्ठी में बालक-बालिकाओं के अधिकार, उनके सुरक्षित भविष्य और समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई. वक्ताओं ने बच्चों के संरक्षण और उनके लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करने की आवश्यकता पर बल दिया.

बाल विवाह, नशा और सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव पर चिंता

कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह, बाल श्रम, बाल यौन शोषण, बच्चों में सोशल मीडिया के बढ़ते दुष्प्रभाव और सूखे नशे के बढ़ते प्रचलन जैसे मुद्दों पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई. इन सामाजिक बुराइयों की रोकथाम के लिए सामूहिक प्रयास और प्रभावी रणनीति बनाने पर भी सहमति बनी.

खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने का निर्णय

संगोष्ठी में बच्चों को खेल गतिविधियों से जोड़ने पर भी जोर दिया गया. वक्ताओं ने कहा कि खेलों के प्रति रुचि बढ़ने से बच्चे गलत संगत और भटकाव से दूर रहेंगे तथा उनका सर्वांगीण विकास होगा.

कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने रखे विचार

कार्यक्रम में संस्थान के सीईओ कौशल किशोर विकल, अधिवक्ता संतोष कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता धीरेंद्र कुमार, शीला देवी, अंशुमान, रुनझुन राज, बिमला कुमारी, चंद्रमुखी कुमारी, मिथिलेश कुमार सिंह, ज्योति कुमारी, हरिशंकर रजक, मुकेश कुमार और सिद्धांत सहित कई लोगों ने अपने विचार रखे. अंत में जितेश कुमार सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

Also Read : वैशाली में सेवानिवृत्त सरकारी कर्मी ने बेटे और पौत्रों पर प्रताड़ना का लगाया आरोप, थाने में दर्ज कराई एफआईआर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rahul Ray

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >