बेयसा का जिला निर्वाचन संपन्न: चंदन कुमार 76 मत पाकर बने अध्यक्ष, आशुतोष आनंद चुने गए निर्विरोध सचिव

बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ (बेयसा) के हाजीपुर में जिला स्तरीय पदाधिकारियों का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. इस चुनाव में चंदन कुमार अध्यक्ष चुने गए, वहीं कई महत्वपूर्ण पदों पर निर्विरोध पदाधिकारी निर्वाचित हुए.

हाजीपुर (वैशाली). बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ (बेयसा) के जिला स्तरीय पदाधिकारियों के निर्वाचन की प्रक्रिया रविवार को हाजीपुर स्थित व्यापार मंडल परिसर में शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. चुनाव को लेकर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान कराया गया. मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें कड़े मुकाबले के बीच अध्यक्ष पद पर चंदन कुमार ने 76 मत प्राप्त कर शानदार जीत दर्ज की. परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को फूल-मालाओं से लाद दिया.

सचिव व उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी

इस निर्वाचन में कई महत्वपूर्ण पदों पर आपसी सहमति से निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ. पंचायती राज विभाग के कार्यपालक सहायक आशुतोष आनंद को सर्वसम्मति से निर्विरोध जिला सचिव चुना गया. वहीं, सामाजिक सुरक्षा विभाग के अनुप रंजन उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए. इसके अलावा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के नीरज कुमार को भी सर्वसम्मति से निर्विरोध पदाधिकारी चुना गया.

रोहित कुमार बने कोषाध्यक्ष, निष्पक्ष चुनाव पर जताया संतोष

कोषाध्यक्ष पद के लिए हुए चयन में आईसीडीएस (ICDS) के कार्यपालक सहायक रोहित कुमार को निर्विरोध जिम्मेदारी सौंपी गई. चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में चुनाव संचालन समिति के सदस्य रवि कुमार, अनुप रंजन, रौशन कुमार झा सहित कई अन्य वरिष्ठ कार्यपालक सहायकों ने सक्रिय भूमिका निभाई. सभी मतदाताओं ने शांतिपूर्ण मतदान व्यवस्था के लिए चुनाव समिति की सराहना की.

संगठन मजबूती और अधिकारों की रक्षा का लिया संकल्प

चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र सौंपे गए और संघ के सदस्यों ने उन्हें गर्मजोशी से बधाई दी. संघ के प्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि नवनिर्वाचित नई कार्यकारिणी जिलेभर के कार्यपालक सहायकों के सेवा संबंधी मुद्दों, मानदेय व सेवा स्थायीकरण की मांगों, अधिकारों की रक्षा तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक एकजुट व मजबूत बनाने की दिशा में तत्परता से कार्य करेगी.

Also Read: हाजीपुर में दुर्गा पूजा की तैयारी: सर्वोदय नवयुवक पूजा समिति की बैठक, नई कमेटी का गठन और शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राहुल कुमार राय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >