वैशाली में रेल फाटक बंद होने से बढ़ा लोगों का गुस्सा, चक सिकंदर स्टेशन पर अंडरपास की मांग को लेकर धरना

हाजीपुर-बछवाड़ा रेल खंड के चक सिकंदर स्टेशन पर समपार 41 सी को खोलने और अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन।

Chak Sikandar Underpass Demand : वैशाली जिले के बिदुपुर प्रखंड में सोनपुर रेल मंडल के हाजीपुर-बछवाड़ा रेलखंड स्थित चक सिकंदर स्टेशन के समीप बंद समपार संख्या 41-सी को दोबारा खोलने या अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि जल्द समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा.

Hajipur News : छह महीने से बंद है रेलवे समपार

धरना का नेतृत्व स्वतंत्रता सेनानी अक्षय वट राय छात्रावास सेवा समिति और अंडरपास निर्माण संघर्ष समिति के सदस्यों ने किया. जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष मंजय लाल राय ने कहा कि रेलवे विभाग ने करीब छह माह पहले समपार संख्या 41-सी को बंद कर दिया था, जिससे क्षेत्र के किसानों, छात्रों और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

Vaishali News : पहले भी दिए गए थे कई आवेदन

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि समपार खोलने या अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर पहले ही रेल मंत्रालय, पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम), मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) तथा स्थानीय सांसद को लिखित आवेदन दिया जा चुका है. इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई.

Hajipur Bachhwara Rail Line : उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

वक्ताओं ने कहा कि यदि रेलवे विभाग जल्द कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लेता है, तो क्षेत्रवासी बैठक कर आगे की रणनीति तय करेंगे और उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा. इसकी पूरी जिम्मेदारी रेलवे प्रशासन की होगी.

रेल अधिकारियों के नाम सौंपा ज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष मंजय लाल राय के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने रेल मंत्रालय, जीएम और डीआरएम के नाम ज्ञापन सौंपा. धरना में अंडरपास निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष शंभू प्रसाद सिंह, अर्जुन राय, अधिवक्ता शंभू कुमार, वीर बहादुर सिंह, रणजीत कुमार यादव, सिताब लाल सिंह, राम कैलाश राय, चंदेश्वर नारायण सिंह, नवल किशोर राय, रविंद्र राय समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

Also Read :


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rahul ray

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >