hajipur news. आठ प्रखंडों के 211 मतदान केंद्रों पर उपचुनाव आज

मतदान को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं, उपचुनाव में लगभग 11 सौ मतदान कर्मियों को लगाया गया है

हाजीपुर. पंचायत उप निर्वाचन 2025 के तहत आज आठ प्रखंडों में मतदान होगा. मतदान को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. सभी मतदान केंद्रों पर मतदान कर्मी एवं सुरक्षाकर्मी पहुंच गए हैं. बुधवार को होने वाले मतदान को लेकर प्रशासन सख्त है. आठ प्रखण्डों के कुल 211 मतदान केंद्रों पर कुल 24 पदों पर चुनाव होने हैं. इस संबंध में बताया गया है कि जिले के हाजीपुर, लालगंज, बिदुपुर, महुआ, राजापाकर, महनार, सहदेई बुजुर्ग एवं देसरी प्रखंड में है. लालगंज प्रखंड में जिला परिषद क्षेत्र संख्या-5, राजापाकर में ग्राम पंचायत लगुंराव विलन्दपुर तथा महुआ के गौसपुर चकमजाहिद में मुखिया की रिक्ति के विरुद्ध उप निर्वाचन हो रहा है. जबकि सभी प्रखंडों में त्रिस्तरीय पंचायती राज के रिक्त पद पर निर्वाचन हो रहा है. इस दौरान डीएम वर्षा सिंह ने अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुए ज्यादा से ज्यादा मतदान की अपील की गई. आठ प्रखंडों के कुल 211 मतदान केंद्रों पर कुल 24 पदों पर चुनाव होने हैं. इस उपचुनाव में लगभग 11 सौ मतदान कर्मियों को लगाया गया है और 76 पीसीसीपी लगाये गये हैं

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Shashi Kant Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >