हाजीपुर के प्रशांत पटेल की बड़ी कामयाबी: कल्याण पदाधिकारी के पद पर रहते हुए क्रैक की 70वीं BPSC, बने BDO

BPSC Success Story: वैशाली के देसरी प्रखंड निवासी प्रशांत पटेल ने 70वीं BPSC परीक्षा पास कर BDO पद हासिल किया है. इससे पहले वे 64वीं BPSC के जरिए प्रखंड कल्याण पदाधिकारी बने थे.

BPSC Success Story: (मनोहर कुमार) वैशाली जिले के देसरी प्रखंड अंतर्गत चकमहमद गांव के निवासी प्रशांत पटेल ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. उनकी इस उपलब्धि से गांव और जिले में खुशी का माहौल है.

64वीं BPSC में बने थे प्रखंड कल्याण पदाधिकारी

प्रशांत पटेल, जितेंद्र कुमार सिंह के पुत्र हैं. इससे पहले उन्होंने 64वीं बीपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी (Block Welfare Officer) का पद हासिल किया था. वर्तमान में वे इसी पद पर कार्यरत हैं. अब 70वीं बीपीएससी में सफलता प्राप्त कर उन्होंने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है.

घर पहुंचकर किया गया सम्मानित

प्रशांत पटेल के बीडीओ बनने की खबर मिलते ही क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल बन गया. पूर्व प्रमुख निशु सिंह और जिला परिषद सदस्य मोहित पासवान उनके घर पहुंचे और अंगवस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया. साथ ही मिठाई खिलाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं.

युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्रोत

सम्मान समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रशांत पटेल की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है. उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास के बल पर यह मुकाम हासिल किया है. उनकी उपलब्धि से अन्य प्रतियोगी छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी.

परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल

बीडीओ पद पर चयन होने के बाद परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने प्रशांत पटेल को बधाई दी. गांव में खुशी का माहौल है और लोग उनकी सफलता को क्षेत्र के लिए गौरव की बात बता रहे हैं.

कई लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर अरुण सिंह, मुकेश पटेल समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और प्रशांत पटेल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद को मिला पहला निजी विश्वविद्यालय, उच्च शिक्षा का बनेगा नया केंद्र

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Pandey

विवेक रंजन पांडेय का जन्म और पालन-पोषण बिहार के गौरवशाली इतिहास और ज्ञान की भूमि नालंदा में हुआ. इसी पावन धरती के संस्कारों ने उन्हें समाज और व्यवस्था को गहराई से देखने का नजरिया दिया. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को करियर बदलने के लिए उन्होंने पटना के आर्यभट्ट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. पिछले 7 वर्षों से टीवी चैनल के जरिए रिपोर्टिंग फील्ड में लगातार सक्रिय हैं. Network 10 National News Channel से करियर की शुरुआत की. उसके बाद कई संस्थानों में काम किया. शिक्षा और राजनीति के साथ कृषि, महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर विशेष रूचि रखते हैं. पत्रकारिता की बारीकियों को सीखा और ग्राउंड जीरो पर रहकर जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. वर्तमान में Prabhat Khabar के माध्यम से बिहार की खबरों को एक नया आयाम दे रहे हैं. वे बिहार की राजनीति के साथ-साथ देश की सियासी हलचलों पर भी पैनी नजर रखते हैं. अपने शानदार करियर में उन्होंने ​बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री जब वह उप मुख्यमंत्री थे तब इंटरव्यू किया. इसके साथ कैबिनेट के अधिकांश प्रमुख मंत्रियों का विशेष इंटरव्यू किया है. ​बिहार के शीर्ष नेताओं और नौकरशाहों को बहुत करीब से देखा, समझा और उनकी नीतियों का निष्पक्ष विश्लेषण किया. ​जटिल राजनीतिक घटनाक्रमों को बेहद सरल भाषा में जनता के सामने पेश किया है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >