hajipur news. गंगा में डूबने से बच्चे की मौत, बहन की तलाश जारी

रुस्तमपुर थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर गांव का मामला, तीन बहनों का इकलौता भाई था आयुष

राघोपुर. रुस्तमपुर थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर गांव में गंगा नदी में नहाने के दौरान रविवार की सुबह भाई-बहन डूब गये. मौके पर मौजूद लोगों के शोर मचाने पर काफी संख्या में लोग जुट गये. उनकी मदद से घंटों की मशक्कत के बाद नदी से 13 वर्षीय आयुष कुमार को बाहर निकाला गया. परिवारवाले आनन-फानन में उसे इलाज के लिए पटना के एक अस्पताल में लेकर गये, जहां डाक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों का रोते-रोकर बुरा हाल है. वहीं, सात वर्षीय बच्ची अनुप्रिया की खोजबीन नदी में की जा रही है.

पैर फिसलने से गहरे पानी में गये

जानकारी के अनुसार जहांगीरपुर निवासी उदय सिंह के पुत्र आयुष कुमार और पुत्री अनुप्रिया अपनी मां के साथ गंगा नदी में स्नान करने के लिए गयी थी. स्नान करने के दौरान पैर फिसल कर दोनों भाई बहन गहरे पानी में चले गये. जहां दोनों डूबने लगा. बच्चे को डूबते देख मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरु कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण एवं परिवार वाले गंगा किनारे पहुंच गए. स्थानीय लोगों की मदद से घंटों मशक्कत के बाद आयुष कुमार को बाहर निकाला गया. आनन-फानन में पटना डॉक्टर के पास लाया गया. डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.

मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी रुस्तमपुर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार एवं एसडीआरएफ टीम को दी. सूचना पर एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंचकर गंगा नदी में रविवार की शाम तक खोजबीन की, लेकिन लड़की का शव नहीं मिल सका. स्थानीय लोगों की मदद से लड़की की खोज नदी में की जा रही है. आयुष कुमार अपने घर का इकलौता चिराग था. उसे तीन बहन है. आयुष छठी कक्षा में पढ़ता था. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने कहा कि लड़के को स्थानीय लोगों ने बाहर निकाल लिया था. डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. लड़की की खोजबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shashi kant kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >