हाजीपुर समाहरणालय गेट से बाइक चुराते चोर रंगे हाथ पकड़ाया, लोगों ने की पिटाई, मास्टर चाबी बरामद

हाजीपुर समाहरणालय के मुख्य गेट के पास से बाइक चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। पिटाई के बाद पुलिस ने मास्टर चाबी के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

Hajipur News: हाजीपुर समाहरणालय परिसर के मुख्य गेट के पास बाइक चोरी करते एक आरोपित को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया. इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित को हिरासत में लेकर थाना ले गई.

तलाशी में मिली मास्टर चाबी

पुलिस ने आरोपित की तलाशी ली, जिसमें उसके पास से बाइक चोरी में इस्तेमाल की जाने वाली मास्टर चाबी बरामद हुई. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

बिदुपुर का रहने वाला है आरोपित

गिरफ्तार आरोपित की पहचान वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के बिदुपुर डीह गांव निवासी लखेंद्र राय के रूप में हुई है.

पुलिस कर रही पूछताछ

नगर थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी किसी वाहन चोरी गिरोह से जुड़ा है या नहीं और उसके खिलाफ पहले से कोई आपराधिक मामला दर्ज है या नहीं.

Also Read:बिहार में अब रात के 2 बजे भी नहीं रुकेगी बच्चों की पढ़ाई? नए डिजिटल लर्निंग ऐप से मिलेगा ये फायदा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Kumar

अभिषेक कुमार 9 साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. इनकी सबसे अच्छी पकड़ क्राइम और राजनीति की खबरों पर है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >