हाजीपुर में आज क्या खास? जनगणना से लेकर कई परीक्षाएं शुरू

Shahar Mein Aaj: 4 मई (सोमवार) को हाजीपुर में जनगणना के तहत मकान सूचीकरण कार्य किया जाएगा. साथ ही मैट्रिक-इंटर कंपार्टमेंटल परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं. प्रशासन ने इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं.

Hajipur News: शहर में आज यानि सोमवार को प्रशासनिक और शैक्षणिक गतिविधियां काफी व्यस्त रहने वाला है. जिले के अलग-अलग प्रखंडों और परीक्षा केंद्रों पर महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.आज कई अहम कार्यक्रम होने वाले हैं. जिनसे छात्र, आम लोग और प्रशासनिक गतिविधियां सीधे तौर पर जुड़ी रहेंगी. अलग-अलग जगहों पर होने वाले इन कार्यक्रमों में लोगों की भागीदारी भी अहम मानी जा रही है.

आज के प्रमुख कार्यक्रम:

जनगणना के तहत मकान सूचीकरण

जिले के विभिन्न प्रखंडों में आज जनगणना कार्य के अंतर्गत मकान सूचीकरण किया जाएगा. इस अभियान के तहत घर-घर जाकर जानकारी जुटाई जाएगी. जिससे भविष्य की योजनाओं के लिए सटीक डेटा तैयार किया जा सके.

मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा

जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी. परीक्षा को लेकर प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं.

इंटर कंपार्टमेंटल परीक्षा

इसके साथ ही जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल परीक्षा भी आयोजित की जा रही है. परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है.

हाजीपुर में आज का दिन प्रशासनिक और शैक्षणिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है. जनगणना कार्य और परीक्षाओं के सफल आयोजन पर प्रशासन की नजर बनी हुई है.

Also Read: जहानाबाद में आज से डॉक्टरों का नया ड्यूटी शेड्यूल जारी, जानिए किस समय कौन डॉक्टर रहेंगे उपलब्ध

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ragini Sharma

Published by: Ragini Shamra

मैं रागिनी शर्मा वर्तमान में पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की. इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >