महुआ विधायक और चिराग के भरोसेमंद संजय सिंह का फिर से मंत्री बनना तय

Bihar Cabinet Expansion: बिहार की नई सरकार के गठन को लेकर राजधानी पटना का गांधी मैदान पूरी तरह राजनीतिक रंग में रंगा हुआ है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से पहले महुआ विधायक और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास ) से विधायक संजय सिंह को मंत्री बनाए जाने की चर्चा तेज हो गई है. करीबी का दावा है कि उन्हें शपथ ग्रहण को लेकर फोन आ चुका है.

Bihar Cabinet Expansion:(हाजीपुर से कैफ अहमद ) बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर राजधानी पटना का गांधी मैदान पूरी तरह राजनीतिक रंग में रंगा हुआ है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से पहले महुआ विधायक और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास ) से विधायक संजय सिंह को मंत्री बनाए जाने की चर्चा तेज हो गई है.

समर्थकों ने बताया शपथ ग्रहण को लेकर फोन आ चुका है


संजय सिंह के करीबी सूत्रों का दावा है कि उन्हें शपथ ग्रहण को लेकर फोन आ चुका है. हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि नई सरकार में उन्हें कौन सा विभाग मिलेगा. खबर सामने आते ही महुआ समेत वैशाली जिले में उनके समर्थकों के बीच खुशी का माहौल है.

समर्थक एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और बधाई देकर खुशी जाहिर कर रहे हैं. राजनीतिक गलियारों में संजय सिंह को चिराग पासवान का बेहद करीबी माना जाता है. यही वजह है कि पार्टी और सरकार दोनों में उनकी भूमिका लगातार मजबूत होती दिखाई दे रही है.

पिछला कार्यकाल विवादों से घिरा रहा


संजय सिंह का पिछला मंत्री कार्यकाल काफी छोटा रहा था. लेकिन वह विवादों से घिरा रहा था. विपक्ष ने उन पर लगातार भ्रष्टाचार समेत कई गंभीर आरोप भी लगाए थे. विभिन्न मामलों को लेकर राजनीतिक हमले भी होते रहे है उनपर.
इन आरोपों पर संजय सिंह हमेशा आक्रामक अंदाज में जवाब देते रहे है. राजनीतिक साजिश के तहत उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कई बार सार्वजनिक रूप से कहा कि उन्हें अपने नेता चिराग पासवान का पूरा भरोसा और जनता का भरपूर समर्थन प्राप्त है.

संजय सिंह का राजनीतिक सफर


संजय सिंह का राजनीतिक सफर भी काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है. वर्ष 2015 में उन्हें चुनाव लड़ने का मौका नहीं मिल पाया था. इसके बाद 2020 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के टिकट पर चुनाव लड़ा था. लेकिन उन्हे हार का सामना करना पड़ा था.

2025 के विधानसभा चुनाव में एनडीए समर्थित लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास ) प्रत्याशी के रूप में महुआ से जीत दर्ज कर उन्होंने जोरदार वापसी की और मंत्री भी बनाए गए थे.

अब बिहार में नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद पहली बार बीजेपी का अपना मुख्यमंत्री बना है. सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाया गया है. अब इस नए सरकार में भी उनके मंत्री पद की चर्चा हो रही है. यह साफ माना जा रहा है कि बिहार की नई सरकार मे संजय सिंह शामिल होंगे और मंत्री भी बनाए जाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

Vivek Singh : विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है. इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >