वैशाली: आपसी विवाद में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपित गिरफ्तार

Hajipur Crime News : बिदुपुर के दिलावरपुर निवासी मोहम्मद नौशाद का पड़ोसी जाहिद खान से मामूली बात को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई. और जाहिद ने चाकू से हमला कर दिया.

Hajipur Crime News : बिदुपुर थाना क्षेत्र के दिलावरपुर गांव में शनिवार रात आपसी विवाद के दौरान एक युवक पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया. घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है तथा घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है.

मामूली विवाद में चाकू से हमला किया

जानकारी के अनुसार बिदुपुर पंचायत के दिलावरपुर वार्ड संख्या-2 निवासी मोहम्मद सुभान मियां के 22 वर्षीय पुत्र मोहम्मद नौशाद का पड़ोसी जाहिद खान से किसी मामूली बात को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई. आरोप है कि इसी दौरान जाहिद खान ने धारदार चाकू से नौशाद के पेट और बाजू पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा.

गंभीर स्थिति में रेफर, चाकू बरामद

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल नौशाद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बिदुपुर ले जाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही बिदुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित जाहिद खान को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने घटनास्थल से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है.

पुलिस एक से पूछताछ कर रही

थानाध्यक्ष रवि प्रकाश ने बताया कि घायल युवक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. मामले में एक आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Also Read: बिहार में मुखिया का चुनाव लड़ने से पहले पढ़ लें ये खबर, 10 साल बाद बदल सकता है आरक्षण रोस्टर, जानिए क्या है नियम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek shaswat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >