hajipur news. बीसीए पटना और जेपीके स्पोर्ट्स ने दर्ज की जीत

बिहार क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में आयोजित विनय श्याम मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को दो मुकाबले खेले गये

हाजीपुर. बिहार क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में आयोजित विनय श्याम मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को दो मुकाबले खेले गए, जिसमें बीसीए पटना और जेपीके स्पोर्ट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मैचों में जीत हासिल की. सोमवार को खेला गया पहला मुकाबला बीसीए पटना बनाम क्रिकेट एकेडमी समस्तीपुर के बीच हुआ. पहले मैच में बीसीए पटना ने क्रिकेट एकेडमी समस्तीपुर को 6 विकेट से हराया. टास जीतकर बीसीए पटना ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. क्रिकेट एकेडमी समस्तीपुर की शुरुआत ठीक-ठाक रही. सलामी बल्लेबाज सरफराज ने 30 रन और अभिनव ने 8 रन बनाए. मध्यक्रम में वसीम (13), कुणाल (23) और हामिद (20) ने संघर्ष किया, लेकिन पूरी टीम 24 ओवर में 126 रन पर आलआउट हो गई. बीसीए पटना की ओर से सागर ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके.अमन और तपिश ने 2-2 विकेट, जबकि आयुष को 1 विकेट मिला.जवाब में बीसीए पटना की शुरुआत भी कमजोर रही. तपिश 6 रन और धर्मवीर 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे. लेकिन मध्यक्रम में रवि की नाबाद 66 रन की तूफानी पारी और आर्यन के 16 रन की मदद से टीम ने 15वें ओवर में ही 4 विकेट खोकर 127 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. बीसीए पटना के सागर को शानदार गेंदबाजी के लिए ””प्लेयर आफ द मैच”” चुना गया. वहीं, दूसरा मुकाबला जेपीके स्पोर्ट्स बनाम रायल क्रिकेट एकेडमी मुजफ्फरपुर के बीच खेला गया. दूसरे मुकाबले में जेपीके स्पोर्ट्स ने रायल क्रिकेट एकेडमी मुजफ्फरपुर को 20 रन से पराजित किया. टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जेपीके स्पोर्ट्स की शुरुआत धीमी रही.अंकित ने 10 रन और वैभव ने 18 रन बनाए. नंद किशोर ने शानदार 70 रन की पारी खेली, जिससे टीम ने 25 ओवर में 7 विकेट पर 127 रन बनाए.रायल क्रिकेट एकेडमी की ओर से मिशवा ने तीन, रजनीश ने दो व अंकित ने लिये एक विकेट : लक्ष्य का पीछा करने उतरी रायल क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत ठीक रही. राजवीर ने 14 रन और शिवम सम्राट ने 27 रन बनाए. उत्तम (15) और अंकित (21) ने भी योगदान दिया, लेकिन अन्य बल्लेबाज विफल रहे और पूरी टीम 25 ओवर में 106 रन पर सिमट गई. जेपीके स्पोर्ट्स की ओर से हर्ष ने 4 विकेट, सक्षम और कौस्तव प्रकाश ने 2-2 विकेट चटकाए. हर्षवर्धन को बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर आफ द मैच”””””””” चुना गया. 8 टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी है, क्वार्टर फाइनल का मुकाबला 20 तारीख से खेला जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >