हाजीपुर में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता अभियान

हाजीपुर में जन शिक्षण संस्थान ने स्वच्छता पखवारा के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया और कपड़े के थैले बांटे।

Hajipur News : हाजीपुर में जन शिक्षण संस्थान, हाजीपुर की ओर से स्वच्छता पखवाड़ा के तहत नगर के विभिन्न मोहल्लों में सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों ने लोगों के बीच पर्यावरण-अनुकूल कागज के थैलों का वितरण कर प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले नुकसान की जानकारी दी.

कागज के थैले बांटकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

स्थानीय बागमली स्थित संस्थान के आसपास के क्षेत्रों में प्रशिक्षणार्थियों ने घर-घर और बाजारों में लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान के बारे में जागरूक किया. साथ ही प्लास्टिक के स्थान पर कागज, जूट और कपड़े के थैलों के उपयोग का संदेश दिया.

प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली अपनाने की अपील

अभियान के बाद संस्थान के सभागार में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए निदेशक अजीत कुमार सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक का पूरी तरह बहिष्कार करना जरूरी है. उन्होंने छात्र-छात्राओं और कर्मियों से अपने परिवार एवं समाज के अन्य लोगों को भी प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया.

प्रशिक्षणार्थियों ने निभाई सक्रिय भूमिका

कार्यक्रम में अवध बिहारी मिश्रा, विवेक कुमार, गोविंद कुमार, अर्चना श्रीवास्तव, वैदेही देवी, मीनाक्षी कुमारी, कुमकुम कुमारी, पुतुल कुमारी, डोली रानी, अंजली कुमारी, गुड़िया कुमारी, आरती कुमारी, दीप्ति वर्मा, नंदनी कुमारी, पलक कुमारी, प्रशिक्षक संगीता कुमारी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Devendra gupt

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >